Hanuman Jayanti 2023 Wishes: 'जिसके मन में राम, वो ही हैं हनुमान', अपनों को भेजें ये प्रेम भरे संदेश
Happy Hanuman Jayanti 2023: इस बार की हनुमान जयंती पर विशेष संयोग बन रहा है और ये सभी राशियों को सुख-वैभव प्रदान करने वाली है।

Hanuman Jayanti 2023 Wishes: हनुमानजी का जन्मोत्सव पूरे देश में हनुमान जयंती के रूप में 6 अप्रैल मनाया जाएगा। प्रभु श्रीराम के भक्त हनुमान तो सबके प्रिय हैं। आपको बता दें हनुमान जी करूणा के सागर हैं। अपनी शरण में आए हर एक भक्त की वो रक्षा करते हैं। बजरंग बली की कृपा से इंसान की शक्ति और ज्ञान की वृद्धि होती है। हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा करने से इंसान को हर उस चीज की प्राप्ति होती है जिसकी वो ख्वाहिश रखता है। इनका शरीर वज्र जैसा है इसलिए उन्हें दुनिया 'बजरंग बली' कहती हैं। दुनिया में बहुत सारे भक्त हैं लेकिन प्रभु हनुमान जैसा कोई नहीं है। हनुमान जंयती के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से इंसान को दोहरे सुख की प्राप्ति होती है।
दिल छू लेने वाले मैसेज
बजरंगबली के जन्मदिवस को आप और भी सुंदर बना सकते हैं दिल छू लेने वाले मैसेज को अपनों को भेजकर, आपको बता दें कि इस बार की हनुमान जयंती काफी खास है और सभी राशियों के लिए शुभ है।
Recommended Video

यहां हम आपके लिए लाए हैं हनुमान जयंती के प्रिय संदेश
- "मंगल को जन्मे मंगल ही करते,पवनपुत्र हनुमान, हैप्पी हनुमान जयंती।"
- सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना, हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
- यह वर मांगहू कृपा निकेता, बसहु हृदय संग अनुज-समेता, हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
- "भगवान हनुमान आपको जीवन में चुनौतियों का सामना करने की शक्ति और आत्मविश्वास दें। हैप्पी हनुमान जयंती।"
- "आपको शांति और सुख मिले और आप वो पाइए जो आप चाहते हैं, हैप्पी हनुमान जयंती।"
- "जब हनुमान जी आपको शक्ति और ज्ञान से सशक्त करेंगे और आपको सभी समस्याओं से बचाएंगे, हैप्पी हनुमान जयंती।"
- "हनुमान जयंती का उत्सव खुशियाँ और सकारात्मकता लाए और आपको आशीर्वाद दे। हैप्पी हनुमान जयंती।"
- हनुमान जयंती की बहुत बहुत बधाई। भगवान हनुमान हमें हमेशा अपने जीवन में मजबूत और साहसी बनने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
- हनुमान जयंती के अवसर पर, मैं कामना करता हूं कि भगवान हनुमान हमेशा आपको सशक्त बनाएं। हनुमान जयंती की शुभकामनाएं।
- हनुमान जयंती की हार्दिक बधाई। जिनके पास भगवान हनुमान हैं वे सबसे भाग्यशाली लोग हैं।
- जिनके मन में है श्रीराम जिनके तन में हैं श्री राम,जग में सबसे हैं वो बलवान, ऐसे प्यारे मेरे हनुमान, हनुमान जयंती की शुभकामनाएं !












Click it and Unblock the Notifications