Happy Eid-Ul-Adha 2023 Wishes: 'तेरी हर दुआ कबूल हो',अपनों को बकरीद पर भेजें ये प्यार भरे मैसेज
Happy Eid-Ul-Adha 2023 Wishes: 'बकरीद' का त्योहार पूरे देश में 29 जून को मनाया जाएगा। इस पर्व को 'ईद-उल-अजहा' और 'ईद ए कुर्बां' भी कहते हैं। ये पर्व आपसी एकता और लोगों के प्रति निस्वार्थ प्रेम का प्रतीक है। किसी भी पर्व की खुशी उस वक्त दो गुनी हो जाती है, जिस वक्त उसमें शब्दों की मिठास घुल जाती है।

'बकरीद' के पर्व को भी आप अपनी खूबसूरत शायरी और मैसेज के जरिए खास बना सकते है और अपनों को और करीब ला सकते हैं।
यहां पेश है अपनों को भेजने वाले कुछ दिल छू लेने वाले मैसेज...
- आज के दिन अल्लाह आपकी कुर्बानी को कबूल करे और आपके सभी पापों को माफ कर दे। बकरीद मुबारक।
- खुदा आपको सारी खुशियों से नवाजे, आपको जीवन की सभी मुश्किलों को पार करने की शक्ति दे। बकरीद मुबारक।
- अल्लाह आपको सेहतमंद रखे और आप खूब तरक्की करें, बकरीद मुबारक।
- अल्लाह आपको हर नापाक नजरों से महफूज रखे, बकरीद मुबारक।
- अल्लाह आपको कुरान समझने की शक्ति दे जिससे आप एक बेहतरीन इंसान बन सकें, बकरीद मुबारक।
- अल्लाह आपको गुनाहों की माफी दें और आपको तरक्की नसीब हो, बकरीद मुबारक।
- अल्लाह आपको धन और समृद्धि से समृद्ध करे, बकरीद मुबारक।
- खुदा आपको हर खुशी से नवाजे, आपको गलतियों के लिए माफ करे। बकरीद मुबारक।
- ईद का ये पर्व आपकी लाइफ में हर तरह की खुशियां लेकर आए, आपके सारे ख्वाब पूरे हों। बकरीद मुबारक।
- खुदा आपके जीवन में सफलता और खुशियों के सभी बंद दरवाजे खोल दें। बकरीद मुबारक 2023।
- खुदा आप और आपके परिवार पर रहमत बनाये रखें। बकरीद मुबारक दोस्त।
- इसे पढ़ने वाली हर खूबसूरत आत्मा को बकरीद मुबारक।
- इस बकरीद पर आप और ज्यादा खूबसूरती और सवाब हासिल करें, बकरीद मुबारक।
- 'है दुआ मेरी खुदा से तेरी हर दुआ कबूल हो' बकरीद मुबारक।
- दिल से प्यार मुबारक, आपको हमारी ओर बकरा ईद मुंबारक।












Click it and Unblock the Notifications