Happy and Shubh Diwali 2024: 'एक दीपक देश के नाम', अपनों को भेजें ये खास संदेश
Happy and Shubh Diwali 2024: पूरा भारत आज दिवाली के रंग में रंगा हुआ है, चारों ओर खुशियां ही खुशियां नजर आ रही है। हिंदू धर्म के बड़े पर्व में से एक दिवाली को पूरे देश में हर्ष और जोश के साथ मनाया जाता है। आपको बता दें कि 14 साल का वनवास काटकर भगवान राम पत्नी सीता, अनुज लक्ष्मण और भक्त हनुमान के साथ आज ही अयोध्या लौटे थे।
इस दिन अमावस थी और इसलिए अयोध्यावासियों ने अपने प्रियराम के लौटने की खुशी में अपने घरों में दीपक जलाए थे और तब से ही कार्तिक मास की अमावस्या पर दीप जलाने की प्रथा बन गई।

आज के दिन को आप और भी खास बना सकते हैं अपने खूबसूरत संदेशों के जरिए, यहां हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही प्रेम भरे संदेश, जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।
दिवाली की शुभकामनाएं और बधाई
- दीयों की रोशनी आपके घर को धन, खुशियों से भर दे! आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!"
- मां लक्ष्मी का घर में वास हो, मां-पिता का आशीष आपके साथ हो तो जीवन में हर रोज दीवाली होती है, हैप्पी दीवाली।
- दीयों की चमक आपकी आत्मा को प्रकाशित करे, हैप्पी दीवाली।
- देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश आपको और आपके प्रियजनों को आशीर्वाद देने के लिए एक साथ आएं। शुभ दीपावली।
- दिवाली का उत्सव आपके जीवन में अनंत खुशियाँ लेकर आए। हैप्पी दीवाली।
- एक दीपक देश के नाम, एक दीया प्रेम के नाम, शुभ दीपावली।
- रोशनी का यह त्योहार आपके जीवन को प्रेम, शांति, खुशी और समृद्धि से रोशन करे, हैप्पी दीवाली।
- ख़ुशी ख़ुशी सब हंसते जाओ, जमकर दीपक जलाओ, हैप्पी दीवाली।
- दिवाली सभी को रोशनी, खुशियों और सौहार्द की ढेरों शुभकामनाएं!
कुछ खास बातें ...
- दिवाली पर उपहार देना भी एक परंपरा है। मिठाइयां, सूखे मेवे, दीये, सजावट के सामान, और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाँ उपहार में देना शुभ माना जाता है।
- पौधे, हाथ से बने दीये और जैविक सामग्री से बने गिफ्ट भी आप लोगों को गिफ्ट कर सकते हैं।
- दिवाली का आनंद सुरक्षित रूप में उठाएं।
- पटाखों का प्रयोग सीमित मात्रा में करें और बच्चों को इसके उपयोग के लिए सावधान करें।
- कम आवाज और कम प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों का प्रयोग करें।
- बच्चे जब भी पटाखे जलाएं तो बड़ों का उनका साथ होना बहुत ज्यादा जरूरी है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications