Hanuman Jayanti 2022: शनिवार के दिन हनुमान जन्मोत्सव का संयोग, मिलेगा शनि का आशीर्वाद, होगी पीड़ा दूर

नई दिल्ली, 13 अप्रैल। हनुमानजी एकमात्र ऐसे आराध्य हैं जिनके भक्तों को शनि कभी पीड़ा नहीं देते। इसलिए इस बार शनि की कृपा पाने के लिए हनुमान जन्मोत्सव का दिन अत्यंत विशेष है। 16 अप्रैल 2022 शनिवार को आ रहे हनुमान जन्मोत्सव के दिन शनि को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय किए जाने चाहिए। विशेषकर उन लोगों को तो अवश्य प्रयास करने चाहिए जिन पर शनि की साढ़ेसाती या शनि का ढैया चल रहा है।

hanuman jayanti 2022 hanuman janmotsav Coincidence on Saturday Shani know details

किन पर साढ़ेसाती-ढैया, 29 से राशि बदलेंगे शनि

वर्तमान में शनि का गोचर मकर राशि पर चल रहा है। इसलिए धनु राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम ढैया, मकर राशि पर दूसरा ढैया और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का प्रथम ढैया चल रहा है। इसी प्रकार मिथुन और तुला राशि पर लघु कल्याणी ढैया चल रहा है। शनि 29 अप्रैल 2022 से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएगा। तब धनु राशि से साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी और मकर पर अंतिम ढैया, कुंभ पर दूसरा ढैया और मीन राशि पर साढ़ेसाती प्रारंभ हो जाएगी। 29 अप्रैल से कर्क और वृश्चिक राशि पर लघु कल्याणी ढैया प्रारंभ हो जाएगा।

क्या उपाय करें?

- धनु, मकर, कुंभ और मिथुन, तुला राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती की पीड़ा शांत करने के लिए हनुमानजी को चमेली के तेल में सिंदूर का चोला चढ़ाएं। देसी घी के हलवे का नैवेद्य लगाएं।

- हनुमान जन्मोत्सव के दिन 10 श्रीफल लें, पांच हनुमान मंदिर में और पांच शनि मंदिर में अर्पित करें। शनि मंदिर में बैठकर शनि स्तवराज का पाठ करें।

- हनुमान जन्मोत्सव के दिन सुंदरकांड का पाठ अपने घर में या हनुमान मंदिर में बैठकर करें।

- शनि को सरसों के तेल में काले तिल, काले उड़द, लोहा डालकर अर्पित करें। काला कपड़ा भी अर्पित करें।

- शनि मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों को इमरती, मौसमी फल का दान करें। उन्हें छाता और चप्पल, जूते भेंट करें।

- हनुमान जन्मोत्सव और शनिवार के संयोग में काले घोड़े को एक रात पूर्व पानी में भिगोए हुए काले चने खिलाएं। खिलाने से पहले चने में सरसो का तेल भी डाल लें।

यह भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2022: हर्ष योग और हस्त-चित्रा के संयोग में मनेगा हनुमान जन्मोत्सव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+