Happy Hanuman Jayanti 2020: हनुमान जयंती के अवसर पर अपनों को ये संदेश भेजकर दें शुभकामनाएं

नई दिल्ली। आज भगवान राम के सबसे बड़े भक्त महावीर हनुमान की जयंती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती पड़ता है। इस साल हनुमान जयंती आज यानी बुधवार 8 अप्रैल, 2020 को है। भगवान हनुमान को आंजनाय, केसरीनंदन और बजरंगबली के नाम से भी जाना जाता है। हनुमान जी को बुद्धि, बल और विद्या का देवता माना जाता है।

hanuman, hanuman jayanti date 2020, hanuman jayanti images, hanuman ji, hanuman photos, happy hanuman jayanti, hanuman jayanthi 2020, jai hanuman, hanuman images, hanuman ji photo, hanuman jayanti status, religion, hanuman jayanti 2020 date, hanuman jayanti wishes, hanuman jayanti kab hai, 8 april 2020, hanuman jayanti 2019, hnuman jyanti, hanuman image, hanuman jayanti photo, lord hanuman, हनुमान जयंती 2020, हनुमान जयंती, हनुमान जयंती कब है, धर्म, हनुमान

लोगों का मानना है कि वह अपने भक्तों की भक्ति पर जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। हनुमान जयंती के मौके पर आप भी नीचे बताए गए क्योट्स और संदेश इपने शुभचिंतकों को भेज शुभकामनाएं दे सकते हैं-

1. राम का हूं भक्त मैं, रूद्र का अवतार हूं,
अंजनी का लाल हूं मैं, दुर्जनों का काल हूं,
साधुजन के साथ हूं मैं, निर्बलों की आस हूं
सद्गुणों का मान हूं मैं, हां मैं हनुमान हूं
हनुमान जयंती की हार्दिक बधाई।

2. दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं,
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं,
स्वर्ग में देवता भी उनका अभिनंदन करते हैं,
जो हर पल हनुमान जी का वंदन करते हैं।

3. जिनके मन में हैं श्री राम,
जिनके तन में हैं श्री राम,
जग में सबसे हैं वो बलवान,
ऐसे प्यारे न्यारे मेरे हनुमान।

4. बजरंगी तेरी पूजा से हर काम होता है,
दर पर तेरे आते ही दूर अज्ञान होता है,
राम जी के चरणों में ध्यान होता है,
इनके दर्शन से बिगड़ा हर काम होता है।

5. जिनको श्रीराम का वरदान है,
गदा धारी जिनकी शान है
बजरंगी जिनकी पहचान है,
संकट मोचन वो हनुमान हैं।

6. ये दुनिया जो रचे वो भगवान है,
संकट जो दूर करे वो हनुमान है,
जिससे रूठे ये सारा संसार है,
बजरंगी करते उससे प्यार हैं।

7. आया जन्म दिवस राम भक्त हनुमान का,
अंजनी के लाल का, पवन पुत्र हनुमान का
लगाओ सब मिलकर जयकारा हनुमान का,
सबके लिए शुभ हो जन्मदिवस भगवान का।

8. करो कृपा मुझपर ऐ हनुमान,
जीवनभर करूं मैं तुम्हें प्रणाम,
जग में सब तेरे ही गुण गाते,
हरदम चरणों में तेरे शीश नवाते,
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं।

9. पूरी करना मेरी हर एक आस,
हनुमान बाबा मुझे न करना निराश
तेरी भक्ति से आत्मा को मिलता है आराम,
इस जग में सबसे बड़ा मंत्र जय हनुमान जय श्रीराम,
जय बजरंगबली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+