Guru Pushya Yogya: साल का आखिरी गुरु पुष्य योग आज, अपनाएं ये टिप्स और बदलें अपना भाग्य
Guru Pushya Yogya: आज साल का आखिरी गुरु पुष्य योग है। पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है और इस नक्षत्र की प्रतीक्षा तांत्रिक और सिद्ध लोग करते हैं। गुरुवार, रविवार और शनिवार को आने वाला पुष्य नक्षत्र विशेष होता है। इसमें अनेक सिद्धियां प्राप्त की जा सकती हैं।
आम जन भी अपने जीवन की समस्याओं का निराकरण करने के लिए अनेक उपाय कर सकते हैं। गुरु पुष्य के संयोग में रोग निवारण, गरीबी दूर करने, धन प्राप्ति, शीघ्र विवाह आदि के लिए अनेक उपाय किए जाते हैं।

गुरु पुष्य के टोटके
- गुरु पुष्य के दिन शमी के पौधे की जड़ ले आएं। इसे गंगाजल से धोकर और अष्टगंध लगाकर एक नीले या काले कपड़े में बांधकर रख लें। इसे लोबान की धूप दें। इसे अपने पास जेब में या पर्स में रखें। यह शनि की पीड़ा दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है।
- जो लोग महंगे नीलम रत्न नहीं पहन सकते उन्हें यह उपाय अवश्य करना चाहिए। शनि की साढ़ेसाती वाले लोग यदि यह उपाय करेंगे तो साढ़ेसाती के दौरान मिलने वाली शनि की पीड़ा से बच जाएंगे।
- गुरु पुष्य के एक दिन पहले केले के पौधे को जड़ निकालने का निमंत्रण देकर आएं। गुरु पुष्य के दिन उस केले के पेड़ में से थोड़ी सी जड़ निकालकर ले आएं इस जड़ को गंगाजल से धोकर हल्दी से पूजन करें और इसे पीले कपड़े में बांधकर जो युवक-युवती अपने पास रखेगा उसका शीघ्र विवाह हो जाएगा।
- धन प्राप्ति के लिए गुरु पुष्य के शुभ संयोग में शिवजी का अभिषेक केसर वाले दूध से करें।
- गुरु पुष्य के संयोग में गोरोचन, कुमकुम, केसर को गुलाबजल में पीसकर मस्तक पर तिलक लगाने से सभी लोगों को वशीभूत करने की शक्ति आ जाती है।
- गुरु पुष्य के संयोग में चांदी का चौकोर टुकड़ा खरीदना चाहिए इससे आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।
- जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता वे गुरु पुष्य के संयोग में एक पीले कपड़े में पांच मोरपंख बांधकर अपने पढ़ाई करने वाले स्थान में या कमरे में रखें। इससे पढ़ाई में मन लगेगा, शिक्षा में रुचि जाग्रत होगी।
- गुरु पुष्य के संयोग में पीला पुखराज धारण करना चाहिए। सुनहला भी धारण किया जा सकता है। लेकिन पहले किसी ज्योतिषी से सलाह अवश्य ले लें।
- गुरु पुष्य के दिन अपने घर में या दुकान प्रतिष्ठान में दक्षिणावर्ती शंख रखने से धन का संकट दूर हो जाता है। व्यापार में उन्नति होने लगती है।












Click it and Unblock the Notifications