Guru Purnima 2024 DO-Donts: गुरु पूर्णिमा आज, जरूर करें ये काम, बदल जाएगी किस्मत
Guru Purnima 2024 (DO-DONTS): आषाढ़ मास के पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है, आज का दिन अपने अपने गुरुओं को धन्यवाद देने का है।
गुरु के मार्गदर्शन के बिना इंसान कभी सफल नहीं हो सकता है। इस दिन बहुत सारे लोग व्रत भी रखते हैं और सुबह से शाम तक का उपवास करते हैं और शाम को एक टाइम भजन करते हैं।

अगर किसी भी वजह से आप गुरु पूर्णिमा के दिन व्रत नहीं रख पा रहे हैं तो आप इस दिन कुछ खास काम जरूर करें, जिससे आपको गुरदेव का आशीर्वाद जरूर मिले। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
क्य़ा करें? (Guru Purnima per Kya kare)
- आज के दिन सबसे पहले नहा धोकर, स्वच्छ कपड़े पहनें।
- इसके बाद अपने गुरुओं का स्मरण करें।
- फिर संभव हो तो तुरंत अपने गुरु के पैर छूएं और अगर आपका गुरु पास में नहीं है तो उनकी तस्वीर के पास जाइए और उन्हें प्रणाम करें।
- फिर गुरु चालीसा और आरती के साथ पूरे मन से पूजा कीजिए।
- पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं और दीप जलाएं।
- गुरु पूर्णिमा पर पीली वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
- अगर आपके मन में किसी बात को लेकर समस्या है या फिर आपकी कुंडली में गुरु दोष है या फिर आपका काम बनते-बनते बिगड़ जाता है तो फिर इस दिन 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' का 108 बार जाप जरूर करें, जल्द ही सारी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।
- घर में सुख शांति आए इसलिए गरीबों को दान दें, ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
क्या ना करें? (Guru Purnima per Kya Na kare)
- झगड़ा ना करें।
- निंदा ना करें।
- मदिरापान ना करें।
- मांसाहारी भोजन ना करें।
- घर में गंदगी ना करें।
- बड़ों का अपमान ना करें।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications