Guru Gobind Singh Jayanti 2025 Wishes: 'धर्म की रक्षा,सत्य की विजय', अपनों के भेजें ये खास संदेश
Guru Gobind Singh Jayanti 2025 Message: आज पूरा देश गुरु गोबिंद सिंह जयंती मना रहा है, सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह की जयंती, उनकी वीरता, धर्म और मानवता के प्रति योगदान को याद करने का दिन है। गुरु गोबिंद सिंह का जन्म बिहार के पटना साहिब में हुआ था।
उनके बचपन का नाम गोबिंद राय था। उन्होंने सिख धर्म को नई दिशा दी और खालसा पंथ की स्थापना की। गुरु गोबिंद सिंह जी ने 1699 में आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की, इन्होंने ही 5 ककार (केश, कड़ा, कृपाण, कंघा, और कच्छा) को अपनाने की परंपरा शुरू की थी।

आज के दिन गुरुद्वारों में कीर्तन, अरदास, और लंगर का आयोजन होता है। गुरु गोबिंद सिंह के विचार आज भी लोगों का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
गुरु गोबिंद सिंह जयंती को अपनों भेजें ये खास संदेश
आज के दिन को आप भी खास बना सकते हैं खूबसूरत संदेशों के जरिए। यहां हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही कुछ दिल छू लेने वाले संदेश जिन्हें आप अपनों को भेजकर गुरु गोबिंद सिंह जयंती को और खास बना सकते हैं।
- 'नर काहे परेशान, जब गुरु गोबिंद सिंह आपके साथ', हार्दिक शुभकामनाएं।
- धर्म की राह पर चलें, गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
- सच्चाई और निष्ठा के प्रतीक गुरु गोविंद सिंह को याद करें,आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
- गुरु गोबिंद सिंह के बताए मार्ग पर चलें और सच्चाई, सेवा और साहस को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
- गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उनकी शिक्षाओं को याद करें और उनके मार्गदर्शन से प्रेरणा लें।
-
धर्म की रक्षा, सत्य की विजय, और प्रेम का संदेश फैलाने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी को कोटि-कोटि नमन।
- गुरु गोबिंद सिंह की शक्ति और साहस हमें हर मुश्किल का सामना करने की प्रेरणा देते हैं।
- सच्चाई और निष्ठा की प्रेरणा, गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं।
- गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश हमेशा हमारे जीवन को रोशन करे। गुरु पर्व की शुभकामनाएं।
- सच्चा साहसी वही है जो सच्चाई के लिए अपने जीवन का बलिदान देने को तैयार हो।
-
जो भी सच्चाई के मार्ग पर चलता है, वह हमेशा विजयी होता है।
- अपने अंदर के डर को समाप्त करो और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाओ।
- गुरु गोबिंद सिंह का जीवन हमें सिखाता है कि सच्चाई, साहस, और सेवा का महत्व क्या है। हार्दिक शुभकामनाएं!
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications