Gobind Singh Jayanti 2024 Wishes: 'सिर पर मेरे गुरु..', प्रकाश पर्व पर अपनों के भेजें ये खास संदेश

Guru Gobind Jayanti 2024 Wishes: आज पूरा राष्ट्र सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी का 357वां प्रकाश पर्व मना रहा है। पीएम मोदी ने इस खास मौके पर गुरु गोबिंद सिंह को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि 'उनके त्याग और बलिदान से आज भी देशवासी प्रेरित होते हैं।"

Gobind Singh Jayanti

आपको बता दें कि गुरु गोबिंद सिंह सिखों के आखिरी गुरु थे जिन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरु गोबिंद ने ही सिखों को पंच ककार धारण करने के लिए कहा था, जिसमें केश, कृपाण, कंघा, कड़ा और कच्छा शामिल है।

अनके त्याग और बलिदान को कोई कभी भी भूल नहीं सकता है, उनके बताए रास्तों पर अगर इंसान चले तो वो कभी भी भ्रमित नहीं हो सकता है और हमेशा अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएगा। इस पावन पर्व पर आप भी अपनों खास संदेश भेज कर इस दिन और भी स्पेशल बना सकते हैं।

  • 'वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरू की फतेह', गुरु गोबिंद जी कृपा आप पर हमेशा बनी रहे। प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं।
  • गुरु गोबिंद सिंह जी आपको बुराई का विरोध करने और सत्य का साथ देने की हिम्मत प्रदान करें, प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं।
  • आपके लिए बहुत ही आनंदमय गुरुपर्व हो, आपकी हर इच्छा पूरी हो, प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं।
  • गुरु गोबिंद सिंह जी के आशीर्वाद और दिव्य प्रेम का आनंद लेते हुए अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों के साथ गुरुपर्व मनाएं। गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएँ!
  • गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर, मैं आपको अपनी शुभकामनाएं देता हूं।
  • गुरु गोविंद सिंह जी आपको जहां भर की खुशियां प्रदान करें, गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!
  • गुरु की कृपा से आएगी, घर-घर में खुशहाली , गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!
  • 'सिर पर मेरे गुरु का हाथ, फिर काहे का डर', गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!
Gobind Singh Jayanti

गुरु गोबिंद सिंह के अनमोल विचार

  • गुरु गोबिंद सिंह के अनमोल विचार आपकी जिंदगी को बदल सकते हैं।
  • गुरु के मार्गदर्शन से भगवान मिलते हैं, सच्चे कर्म ही शांति देते हैं
  • अपने भीतर से स्वार्थ को समाप्त कर दो, सही सुख पा लोगे।
  • अच्छे कर्मों से ही आप ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं, ईश्वर हमेशा आपके साथ हैं।
  • किसी से ईर्ष्या करने के बजाय अपने कर्म पर ध्यान दें।
  • ईश्वर ने हमें इसलिए जन्म दिया हैं, ताकि हम संसार में अच्छे काम करें
  • एक सुंदर जीवन के लिए गरीब और बेसहारा लोगों की सेवा भी जरूरी है।
  • एक गरीब की मदद करोगे तो जो सुकून मिलेगा वो ऐशो-आराम की किसी भी चीज में नहीं मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+