Govardhan Puja 2023 Do-Dont: गोवर्धन पूजा में भूलकर भी ना करें ये काम वरना भगवान कृष्ण हो जाएंगे नाराज
Govardhan Puja 2023 Do-Dont: बड़ी दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का त्योहार आता है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाए जाने वाला ये पर्व इस बार 14 नवंबर को मनाया जाएगा। ये दिन भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है।

इस पर्व को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन इंद्रदेव को भगवान श्रीकृष्ण ने चकनाचूर कर दिया था और गोवर्धन पर्वत को अपनी कानी उंगली पर उठा लिया था। इस दिन कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, वरना आपको पूजा का पूरा फल नहीं मिला और कान्हा जी भी नाराज हो सकते हैं।
क्या करें
- गोवर्धन पूजा करने से पहले नहा-धोकर साफ-सुथरे कपड़े पहने और व्रत का संकल्प लें लेकिन नहाने पहले आप स्वयं की पहले तेल की मालिश करें।
- इसके बाद श्रीकृष्ण जी का ध्यान करें और उनकी पूजा करें।
- उसके बाद तुलसी के पौधे में दीपक जरूर जलाएं।
- इसके बाद पीपल के पेड़ में दीपक जरूर चलाएं।
- भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाएं।
- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ अवश्य करें।
- भगवान श्रीकृष्ण की आरती करें।
- गाय की पूजा जरूर करें, उसे घर की बनी ताजा रोटी खिलाएं।
क्या ना करें
- किसी की निंदा ना करें।
- किसी से झगड़ा ना करें।
- घर में वातावरण स्वच्छ और शांतिपूर्ण रखें।
- चंद्रमा का दर्शन ना करें।
- घर में मांसाहार और शराब का सेवन ना करें।
इन मंत्रों का जाप जरूर करें
- ऊँ नमो भगवते श्रीगोविन्दाय नम:
- कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:
- ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नम:
- हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे
- हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे
डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications