Govardhan Puja 2023 : गोवर्धन पूजा आज, जानिए क्या है पूजा मुहूर्त और कथा?
Govardhan Puja 2023 Date: दिवाली पांच दिनों का पर्व है। रोशनी के इस पर्व में चौथा दिन गोवर्धन पूजा का होता है जो कि पूरे देश में आज मनाया जा रहा है। ये दिन भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। मालूम हो कि कृष्ण भगवान का एक नाम गोवर्धन भी है।

दरअसल गोवर्धन पूजा का पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस बार प्रतिपदा तिथि 13 नवंबर को दोपहर 02: 56 मिनट से प्रारंभ हुई है और इसका अंत आज 02:36 मिनट पर हो रहा है।
गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को होगी
अब चूंकि उदयातिथि मान्य होती है इसलिए गोवर्धन पूजा आज मनाई जा रही है। शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 43 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक है। आापको बता दें कि इस पूजा को लोग इसे 'अन्नकूट' के नाम से भी जानते हैं।
क्या है कथा?
दरअसल यशोदानंदन ने एक बार देखा कि सभी बृजवासी बहुत सारे पकवान बना रहे हैं, उन्होंने अपना मां से इस बारे में पूछा कि ये सब क्यों हो रहा है? तो इस पर मां ने कहा कि हम 'अन्नकूट' की तैयारी कर रहे हैं। हम सभी इंद्रदेव को अपने-अपने व्यंजन सौंपेंगे। इस पर कृष्ण ने एक लीला रची और इंद्र की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा करवा दी, इस पर इंद्र को गुस्सा आ गया और उन्होंने गोकुल में मूसलाधार बारिश शुरू कर दी।
कनिष्ठा उंगली पर कान्हा ने उठाया गोवर्धन पर्वत
तब कृष्ण ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर पूरा गोवर्घन पर्वत उठा लिया। ये देखकर इंद्र को और गुस्सा आ गया उसने बारिश तेज कर दी, तब श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र को कहा कि वो बारिश का वेग नियंत्रित रखे। जब लगातार 7 दिनों तक बारिश के बाद भी गोकुलवासियों को कुछ नहीं हुआ तो इंद्रदेव को समझ आ गया कि ये कोई साधारण बच्चा नहीं है। वो ब्रह्मदेव के पास पहुंचे और सच पूछा, जिस पर ब्रह्मा जी ने कहा कि वो तो विष्णु के अवतार हैं। सच जानते ही इंद्रदेव के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत ही श्रीकृष्ण से माफी मांगी और तब से ही गोवर्धन पूजा होने लग गई। इस दिन लोग गाय बैल की पूजा करते हैं और उन्हें गुड़ और चावल खिलाते हैं।
डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications