Ganesha festival 2024: गणेश महोत्सव में सुबह-शाम जरूर करें ये आरती, बन जाएंगे हर बिगड़े काम

Ganesha Aarti( गणेश उत्सव): गणेश चतुर्थी के साथ ही पूरे देश में 10 दिनों के लिए गणेश उत्सव शुरू हो जाता है। मालूम हो कि गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को थी, जिस दिन बप्पा का जन्मदिन होता है। ये उत्सव पूरे दस दिन चलता है और इसका समापन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है।

इस बार चतुर्दशी 17 सिंतबर को है, इन दस दिनों में जो कोई भी सच्चे मन से भगवान गणेश की पूजा करता है, उसकी हर परेशानी का अंत हो जाता है और उसके हर बिगड़े काम बन जाते हैं।

Aarti

आपको बता दें कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, बुद्धि और समृद्धि का दाता माना जाता है, इसी कारण जो कोई भी उनका आराधना करता है, उसे भी इन सारी चीजों की प्राप्ति होती है।

बप्पा की आरती करने से विशेष लाभ मिलता है

गणेश उत्सव के दौरान सुबह-शाम बप्पा की आरती करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है इसलिए उनकी आरती करना अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जाता है।

गणेश आरती के लाभ (Benefits of Ganesh Aarti)

  • सकारात्मक ऊर्जा : गणेश आरती के माध्यम से घर या स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। य
  • विघ्नों का नाश: भगवान गणेश की आरती करने से जीवन में आने वाले सभी विघ्नों का नाश होता है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
  • बुद्धि और ज्ञान का विकास: गणेश जी को बुद्धि का देवता माना जाता है। उनकी आरती करने से व्यक्ति की बुद्धि, स्मरण शक्ति और विवेक में वृद्धि होती है।
  • धन और समृद्धि का आशीर्वाद: गणेश जी को समृद्धि का दाता माना जाता है। उनकी आरती करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
  • शांति और सौहार्द: आरती के समय पूरे परिवार के साथ भगवान गणेश की पूजा करने से परिवार में प्रेम और सौहार्द बना रहता है और आपसी मतभेद समाप्त होते हैं।

गणेश आरती के बोल (जय गणेश देवा)-( lord Ganesha Aarti)

  • जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
  • माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
  • एकदन्त दयावंत, चार भुजाधारी।
  • माथे पर तिलक सोहे, मूसे की सवारी।।
  • अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
  • बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।।
  • हार चढ़ावे, फूल चढ़ावे, और चढ़ावे मेवा।
  • सूर, श्याम, शरण आएं, सफल कीजिए सेवा।।
  • जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
  • माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+