Ganesha Chaturthi 2022 : इन चार राशियों पर होगी 'बप्पा' की विशेष कृपा, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव?

नई दिल्ली, 31 अगस्त। भक्ति, शक्ति, प्रेम और त्याग का पर्व गणेश चतुर्थी आज मनाई जा रही है। जिसको लेकर पूरे देश में तैयारियां जोरों पर हैं। लोग अपने-अपने घरों में गणपति को लाने की कोशिशों में जुटे हैं। कोई घर को सजा रहा है तो कोई बप्पा का आगमन कैसे करेगा इस बारे में सोच रहा है। कुल मिलाकर बच्चों के प्यारे और हर किसी के दुलारे गजानन के जन्मदिवस को खास बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Ganesha Chaturthi का आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव?

वैसे तो विघ्नहर्ता का जन्मदिवस हर लिहाज से हर किसी को सुख, शांति और समृद्धि देने वाला होता है लेकिन इस बार 31 अगस्त को शुक्र का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। शुक्र प्रेम, सुख और प्रसिद्धि के मानक हैं, वो 31 अगस्त को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेने वाले हैं, ऐसे में इस बार की चतुर्थी कुछ राशियों के लिए बड़ी खुशखबरी ला सकती हैं। मेष, वृषभ, सिंह और कुंभ राशि वालों को बप्पा विशेष आशीष देने वाले हैं, इन चारों राशियों के अच्छे दिन की शुरुआत गणेश चतुर्थी वाले दिन से होने वाली है। वैसे गणपति बाबा हर राशि के लिए कुछ ना कुछ लेकर आए हैं।

आइए जानते हैं कि गणेश चतुर्थी का राशियों पर क्या होगा असर?

  • मेष- किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी जिससे कुछ मानसिक शान्ति प्राप्ति होगी।
  • वृषः- मार्केट में लगा पैसा वापस मिलेगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी।
  • मिथुन- प्रगति होने के शुभ संकेत है। बप्पा तरक्की का आशीष दे रहे हैं।
  • कर्क- सुख,शांति और प्रेम की बरसात होगी, आप सुखी रहेंगे।
  • सिंह- शिक्षा की दिशा मे किया गया प्रयास सार्थक सिद्ध होगा।धनलाभ होगा।
  • कन्या- गणेश चतुर्थी काफी शुभ रहने वाली है।
  • तुला- तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, आप खुश होंगे।
  • वृश्चिक- व्यावसायिक सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।
  • धनु- राजनीतिक मान सम्मान व पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
  • मकर-कष्टों और कर्जों से मु्क्ति मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा।
  • कुंभ-नए लोग मिलेंगे जो तरक्की का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
  • मीन- मन में शांति का वास होगा और आपको लोगों की प्रशंसा प्राप्त होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+