Ganesh Visarjan 2024 Aaj: गणेश विसर्जन आज, जानिए क्या है मुहूर्त?

Ganesh Visarjan 2024 Muhurat: 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा ने धरती पर आगमन किया था, य़े दिन गणपति के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। दस दिन तक चलने वाला गणेशोत्सव अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है और इस दिन बप्पा विदाई लेते हैं।

इस दिन भक्तगण छलकती आंखों लेकिन अगले साल फिर से आने का वादा लेकर भगवान गणेश का विसर्जन करते हैं। विसर्जन से पहले भक्तगण काफी नाचते-गाते और धूम मचाते हैं।

Ganesh Visarjan 2024 Kab ha

मान्यता है कि गणपति अपने भक्तों का दुख हरते हैं और उनके सारे कष्टों को अपने साथ ले जाते हैं और उन्हें खुश रहने का आशीर्वाद देकर धरती लोक से विदाई लेते हैं। इस बार विसर्जन पर पंचक और भद्रा दोनों है, ऐसे में लोगों में विसर्जन के टाइम को लेकर थोड़ी दुविधा पैदा हो गई है तो चलिए इस दिक्कत को दूर करते हैं।

गणेश विसर्जन 2024 मुहर्त (Ganesh Visarjan 2024 Muhurat)

पंचांग के ​अनुसार भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी तिथि आज दिन में 11 बजकर 44 मिनट तक है,अनंत चतुर्दशी पूजा का मुहूर्त आज सुबह 6:07 बजे से 11:44 बजे के बीच मे ही है, ऐसे में विसर्जन इस वक्त करना अच्छा होगा।

गणेश विसर्जन की पूजा विधि (Ganesh Visarjan Puja Vidhi)

गणेश विसर्जन के दिन, लोग बप्पा की मूर्तियों को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगे कपड़ों से सजाते हैं। 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' का उद्घोष करते हुए जुलूस निकालते हैं। यह जुलूस गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और नाच-गाने के साथ बड़े धूमधाम से निकलता है।

जीवन का यथार्थ बताता है गणेश विसर्जन

गणेश विसर्जन केवल एक धार्मिक कृत्य ही नहीं, बल्कि यह जीवन का यथार्थ बताता है। भगवान गणेश के मूर्ति स्वरूप का जल में विलीन होना यह सिखाता है कि इस जीवन में सब कुछ अस्थायी है और समय के साथ हर वस्तु अपने मूल में लौट जाती है। विसर्जन का यह संदेश मानव जीवन के आध्यात्मिक महत्व को दर्शाता है।

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+