Ganesh Chaturthi 2026: किस दिन विराजेंगे गणपति बप्पा? जानें मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त-विसर्जन की तारीख

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश को समर्पित है और देशभर में इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। हिंदू धर्म में गणपति को प्रथम पूजनीय माना गया है। किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है। भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। इस मौके पर लोग घरों और सार्वजनिक पंडालों में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं।

गणेश चतुर्थी नजदीक आते ही बाजारों में भी रौनक बढ़ जाती है। लोग पूजा की सामग्री और सजावट का सामान खरीदने लगते हैं। साल 2026 में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी। ऐसे में जानते हैं गणपति स्थापना का शुभ समय और विसर्जन की तारीख।

Ganesh Chaturthi 2026

14 सितंबर को होगी गणपति स्थापना

पंचांग के अनुसार, 2026 में गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर को मनाया जाएगा। चतुर्थी तिथि की शुरुआत 14 सितंबर को सुबह 7:06 बजे होगी और इसका समापन 15 सितंबर को सुबह 7:44 बजे होगा। उदया तिथि के आधार पर गणेश चतुर्थी का व्रत और गणपति स्थापना 14 सितंबर को ही की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Bahula Chauth 2026: चौथ का व्रत कब है? पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और चंद्रोदय का सही समय

गणपति पूजा का शुभ समय

गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए शुभ समय भी खास माना जाता है।

  • गणेश स्थापना: 14 सितंबर 2026, सोमवार
  • चतुर्थी तिथि शुरू: 14 सितंबर, सुबह 7:06 बजे
  • गणपति पूजा का शुभ समय: सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक

भक्त इस समय के दौरान भगवान गणेश की स्थापना कर पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

कब होगा गणपति विसर्जन?

गणेश उत्सव का समापन गणपति विसर्जन के साथ होता है। वर्ष 2026 में अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर, शुक्रवार को होगी। इस दिन देश के कई हिस्सों में गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का बड़े स्तर पर विसर्जन किया जाएगा।

गणपति विसर्जन को लेकर हर परिवार और इलाके में अलग-अलग परंपराएं हैं। कुछ भक्त गणेश प्रतिमा की स्थापना के डेढ़ दिन बाद विसर्जन करते हैं। वहीं कई जगहों पर 3 दिन, 5 दिन या 7 दिन तक गणपति बप्पा को घर में रखकर पूजा की जाती है। सार्वजनिक गणेश उत्सवों में आमतौर पर अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन किया जाता है। इस मौके पर कई जगहों पर गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है और भक्त ढोल-नगाड़ों के साथ प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक ले जाते हैं।

गणेश चतुर्थी का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं में भगवान गणेश को विघ्नों को दूर करने वाला देवता माना गया है। भक्तों का विश्वास है कि श्रद्धा के साथ गणपति की पूजा करने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं और घर में सुख, शांति व समृद्धि बनी रहती है। इसी वजह से गणेश उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में लोग घर और पंडालों में गणपति बप्पा की स्थापना कर पूजा करते हैं।

ये भी पढ़ें: Parvati Chalisa: प्रदोष व्रत पर अखंड सौभाग्य के लिए करें माता पार्वती चालीसा का पाठ, क्या है नियम?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+