Ganesh Chaturthi 2023: आज विराजेंगे मंगलमूति, देंगे मंगलप्रद आशीर्वाद

Ganesh Chaturthi 2023: भगवान श्री मंगलमूर्ति की स्थापना मंगलवार 19 सितंबर 2023 को शुभप्रद स्वाति नक्षत्र में होगा। मंगलवार के दिन गणपति स्थापना होना अत्यंत शुभप्रद है और गणेशजी धन संपत्ति प्रदान करेंगे, कर्ज मुक्ति करवाएं। इस दिन ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करने से मनुष्य का सारा कर्ज उतर जाएगा।

 Ganesh Chaturthi 2023

चतुर्थी तिथि 18 सितंबर तो दोपहर 12:38 से प्रारंभ होकर 19 सितंबर को दोप 1:42 बजे तक रहेगी। इस दिन स्वाति नक्षत्र दोपहर 1:47 तक रहेगा। तुला राशि में चंद्रमा और कन्या राशि में सूर्य रहेगा। मंगलवार का दिन होने से मंगलमूर्ति का विशेष अनुग्रह प्राप्त होगा।

Recommended Video

    Ganesh Chaturthi 2023: आज विराजेंगे मंगलमूति, देंगे मंगलप्रद आशीर्वाद

    गणपति स्थापना के शुभ मुहूर्त

    • लाभ : प्रात: 10:49 से दोप 12:20
    • अमृत : दोप 12:20 से 1:52
    • अभिजित : प्रात: 11:56 से दोप 12:45
    • वृश्चिक लग्न : प्रात: 10:50 से दोप 12:50

    कैसे करें गणेशजी की स्थापना

    गणेशजी की स्थापना विधि विधान से की जाना चाहिए। स्थापना किसी विद्वान आचार्य, पंडित, पुरोहित के माध्यम से करवाना उचित रहता है। यदि स्वयं कर रहे हैं तो शुद्धता का ध्यान रखें। अनेक पुस्तकों में गणपति स्थापना की संक्षिप्त और सविस्ताव विधि का वर्णन मिलता है। उसके अनुसार स्थापित करें। विभिन्न द्रव्यों से पूजन करने के बाद अनेक मिष्ठान्न और फलों का नैवेद्य लगाएं, आरती करें। प्रसाद वितरण करें और प्रसाद ग्रहण करें। आज के दिन गणपति स्तोत्र, गणपति चालीसा, गणेश पंच रत्न स्तोत्र, गणपति अथर्वशीर्ष आदि का पाठ करना चाहिए।

    कर्ज मुक्ति गणेश स्तोत्र

    गणपति स्थापना इस बार मंगलवार को हो रही है। यह धन प्रदायक और कर्ज मुक्ति करवाने वाली है। इस दिन ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र के 21 या 11 पाठ अवश्य करें। इसके बाद आगामी 10 दिनों तक नित्य प्रतिदिन पांच पाठ करें। इससे शीघ्र ही कर्ज मुक्ति होने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस दिन मंगल स्तोत्र की स्थापना करें और ऋणमोचक मंगल स्तोऋ का पाठ भी करना चाहिए। इससे कर्ज मुक्ति होकर धन-संपत्ति में वृद्ध होती है। सुख-संपदा प्राप्त होती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+