'ना झगड़ा ना निंदा', घर ला रहे हैं बप्पा को तो रखें इन खास बातों का ख्याल, होगी यश-धन की प्राप्ति

Ganesh Chaturthi 2023: भगवान गणेश का जन्मोत्सव हर साल बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश भगवान का जन्मदिन होता है। मुख्य रूप से महाराष्ट्र में सेलिब्रेट होने वाला ये त्योहार अब देश के दूसरे प्रांतों में भी काफी धूम-धाम से मनाया जाने लग गया है।

Ganesh Chaturthi 2023

आपको बता दें कि इस बार ये पर्व 19 सितंबर को मनाया जाएगा। दस दिन चलने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी लोग जोर-शोर से कर रहे हैं।

गणेशोत्सव पर जगह-जगह पंडाल लगते हैं

आपको बता दें ति गणेशोत्सव पर जगह-जगह पंडाल लगते हैं तो वहीं दूसरी ओर बहुत सारे लोग गणपति जी को अपने घर भी लेकर आते हैं और अपनी श्रद्दा के हिसाब से उन्हें अपने घर में एक दिन, दो दिन, पांच दिन या पूरे दस दिन रखकर उनकी विधिवत पूजा करते हैं और फिर उनका विसर्जन करते है।

कुछ बातों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत

अगर आप सच में अपने घर पर बप्पा को लेकर आ रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है क्योंकि अक्सर लोगों से जानकारी ना होने की दशा में गलतियां हो जाती है, जिसके कारण उन्हें पूजा का वो फल नहीं मिल पाता है, जितना उन्हें मिलना चाहिए। इसलिए बप्पा के घर आगमन से पहले निम्नलिखित बातों का रखें ख्याल....

"मुहूर्त"

अगर आप अपने घर बप्पा को लेकर आ रहे हैं तो उनकी स्थापना शुभ मुहूर्त में करनी चाहिए, इसलिए आप गणपति के आगमन से पहले शुभ मुहूर्त जरूर पता कर लें।

स्थान

भगवान गणेश की स्थापना साफ-सुथरे स्थान में होनी चाहिए, इसलिए भगवान को घर लाने से पहले उन्हें कहां स्थापित करना है इस बारे में तय कर लें। फिर उस जगह को साफ-सुथरा करके उसे फूलों, रंगोली से सजाकर तैयार करें।

मूर्ति

भगवान गणेश की मूर्ति चुनना सबसे अहम काम है, इसके लिए आप अपनी साइज और पसंद के हिसाब से मूर्ति का चुनाव करें और फिर उसे घर लेकर आएं। अगर आप चाहते हैं तो "प्राणप्रतिष्ठा" करवाएं और अगर नहीं चाहते हैं तो इसकी जरूरत नहीं है लेकिन "प्राणप्रतिष्ठा" का कार्य किसी सुयोग पंडित से ही करवाना चाहिए।

नियमित पूजा और प्रसाद

जब तक आपके घर में गणपति रहें, तब तक उनकी पूजा पूरी श्रद्धा के साथ करें। उन्हें उनके पसंद के प्रसाद चढ़ाएं। घर में मासांहारी भोजन ना पकाएं और घर का वातावरण शुद्द और सात्विक रखें। किसी की निंदा ना करें और ना ही किसी से झगड़ा करें। खुश रहें और बप्पा का स्मरण-भजन करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+