इस तरह से कीजिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न, कभी नहीं होगी धन की कमी

नई दिल्ली। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का कहा जाता है। मां लक्ष्मी की पूजा हर कोई करता है क्योंकि उनके बिना जीवन की नैया पार नहीं हो सकती है। मां लक्ष्मी की ही पूजा से इंसान को धन प्राप्ति होती है। लक्ष्मी मां को धन की देवी कहते हैं और बिना धन के कुछ भी संभव नहीं है, इसी कारण लोग तरह-तरह की पूजा करके मां को प्रसन्न करने में लगे रहते हैं ताकि उन पर माता की कृपा बनी रहे और उन्हें धन की कमी ना हो। मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं और धन, सम्पदा, शान्ति और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं। आम तौर पर 'लक्ष्मी' शब्द सम्पत्ति के लिए प्रयोग होता है लेकिन दरअसल ये चेतना का एक गुण है जिसके चलते बेकार की वस्तुओं को भी काम की वस्तु बनाया जाता है।

लक्ष्मी का अभिषेक दो हाथी करते हैं

लक्ष्मी का अभिषेक दो हाथी करते हैं

लक्ष्मी का अभिषेक दो हाथी करते हैं। वह कमल के आसन पर विराजमान है। कमल कोमलता का प्रतीक है। लक्ष्मी के एक मुख, चार हाथ हैं। वे एक लक्ष्य और चार प्रकृतियों (दूरदर्शिता, दृढ़ संकल्प, श्रमशीलता और व्यवस्था) के प्रतीक हैं।

मां लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी

मां लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी

मां लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी और वो स्वयं भगवान विष्णु के चरणों में चली गई थीं इसलिए कहा जाता है कि लक्ष्मी ने भगवान विष्णु का वरण किया था।मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है, जो कि मूर्खता का परिचायक है इसलिए कहा जाता है कि अगर इंसान के पास धन है लेकिन अक्ल नहीं तो वो उल्लू बन जाता है।

श्रीगणेश जी के साथ होती हैं मां की पूजा

श्रीगणेश जी के साथ होती हैं मां की पूजा

इसलिए मां लक्ष्मी की पूजा जब भी होती है तो उनके साथ बुद्दि के देव श्रीगणेश जी हमेशा साथ होते हैं जिससे इंसान के पास धन भी आये और बुद्दि भी।अगर आप काफी समय से आर्थिक तंगी को लेकर परेशान हैं तो आज से ही मां लक्ष्मी का पूजन शुरू कर दीजिये।

मंत्रों का जाप

मंत्रों का जाप

  • धनवान बनने के लिए विष्णु लक्ष्मी मंत्र: ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:।
  • श्री लक्ष्मी मंत्र : ॐ आं ह्रीं क्रौं श्री श्रिये नम: ममा लक्ष्मी , नाश्य-नाश्य मामृणोत्तीर्ण कुरु-कुरु, सम्पदं वर्धय-वर्धय स्वाहा:।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+