विश्वप्रसिद्ध रामायण को फ्रांसिसी में प्रकाशीत किया गया

सात किताबों के इस संग्रह में 16वीं से 19वीं सदी के दौरान रामायण से जुड़े लघुचित्रों को भी शामिल किया गया है। सेलीयर्स ने बताया कि रामायण मेरे लिए एक संपूर्ण साहित्यिक दस्तावेज है। क्योंकि यह दार्शनिक और आध्यात्मिक नजरिए को एक साथ प्रस्तुत करता है।
इसमें मानवीय भावनाओं की भी सटीक व्याख्या की गई है। यह एक उत्कृष्ट काव्य है। अपनी रचना को पूरा करने के लिए उन्होंने भारत, यूरोप, अमेरिका, पाकिस्तान, कतर, आस्ट्रेलिया और कनाडा के कई स्रंग्रहालयों से जानकारी जुटाई है। वर्ष 1997 में भारत के अपने पहले दौरे में तमिलनाडु और केरल की यात्रा के दौरान सेलीयर्स भारत की सांस्कृतिक विविधता और लोगों में इस ग्रंथ की प्रासंगिकता से काफी प्रभावित हुईं है।


Click it and Unblock the Notifications
