Sawan ka Pahla Somwar Aaj: जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, सामग्री और पूजा-विधि

First Monday of Sawan(शुभ मुहूर्त): आज सावन का पहला सोमवार है, सावन महीने की शुरुआत तो 4 जुलाई से ही हो गई थी लेकिन पहला सोमवार आज पड़ा है। सावन के सोमवार की विशेष मान्यता है। माना जाता है कि आज के दिन जो भी इंसान सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

 Sawan ka Pahla Somwar Aaj

इनकी पूजा करने से अविवाहित लोगों को उनका साथी मिलता है तो वहीं लोगों के पापों का अंत होता है उनके कष्ट मिटते है। इस बार अधिकमास के कारण सावन का महीना पूरे 59 दिनों का है और इस बार पूजा करने के लिए इंसान को पूरे आठ सोमवार मिलने वाले हैं।

शुभ मुहूर्त

सावान का पहला सोमवार श्वावन मास की अष्टमी को पड़ा है। हालांकि आज पंचक भी है लेकिन वो मान्य नहीं है। आज की पूजा में रेवती नक्षत्र का भी योग है। जिस प्रारंभ रविवार को 7:29 PM से शुरू हो गया था और इसका समापन आज 06:59 PM पर होगा।

पूजा सामग्री

  • फूल,
  • फल,
  • दही,
  • घी,
  • शहद,
  • गंगाजल,
  • पंचामृत,
  • बोलपत्र,
  • धतूरा,
  • भांग,
  • कच्चा दूध,
  • कपूर,
  • चंदन,
  • अक्षत

पूजा विधि

  • सबसे पहले नहाधोकर स्वच्छ कपड़े पहनें।
  • फिर व्रत का संकल्प लें।
  • फिर शिव मंदिर जाएं।
  • शिवलिंग का अभिषेक करें।
  • माता पार्वती को कुमकुम रोली चढ़ाएं और उनकी पूजा करें।
  • पंचामृत से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें।
  • बेलपत्र, भांग, धतूरा, चंदन, अक्षत, इत्यादि अर्पित करें।
  • ऊं नम: शिवाय का जाप करते हुए पूजा करें।
  • शिवकथा सुनें और सुनाएं।
  • शिव आरती करें।

कुछ खास बातें

आपको बता दें कि सावन के सोमवार का व्रत सूर्योदय से प्रारंभ कर तीसरे पहर तक किया जाता है। व्रत करने वाले को दिन में एक बार भोजन करना चाहिए। आज के दिन किसी से झगड़ा ना करें। किसी की निंदा ना करें। शांत रहे और शिवभजन करें और घर का वातावरण भी शुद्ध और सात्विक रखें। मांस-मदिरा से दूर रहें। गरीबों को दान दें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+