Goddess Lakshmi: साल 2020 का पहला शुक्रवार आज, कीजिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न
नई दिल्ली। आज साल 2020 का पहला शुक्रवार है, शुक्रवार को मां लक्ष्मी का दिन होता है और मां लक्ष्मी की ही पूजा से इंसान को धन प्राप्ति होती है। अगर आप काफी समय से आर्थिक तंगी को लेकर परेशान हैं तो आज से ही मां लक्ष्मी का पूजन शुरू कर दीजिये। मां लक्ष्मी का रूप बेहद ही सरस और मोहक है और वो अपने भक्तों को कभी भी दुखी और निराश नहीं करती हैं, उन्हें तो अपने जातक की सच्ची भक्ति पर ही भरोसा होता है, उनका ध्यान मात्र करने से ही धन की सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
चलिए आपको बताते हैं कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न ...

सुपारी और ताबें का सिक्का
हाथ में एक सुपारी और ताबें का सिक्का लेकर मां लक्ष्मी का ध्यान करें और उसके बाद दोनों को पर्स में रख लें, पैसे ही बरसेंगे।

लड्डू का चढ़ावा चढ़ाइए
मां लक्ष्मी के प्रिय हैं गणेश, और गणेश को काफी प्रिय है लड्डू इसलिए आप शुक्रवार को मां लक्ष्मी को लड्डू का चढ़ावा चढ़ाइए।

'श्रीं' मंत्र का जाप
मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए 'श्रीं' मंत्र का जाप करना चाहिए, इस शब्द के जाप से देवी प्रसन्न होती हैं, जिससे सारे आर्थिक कष्ट मिट जाते हैं।
कुमकुम से कीजिए मां का श्रृंगार
मां लक्ष्मी को लाल रंग काफी पसंद है, आप उनका श्रृंगार इसी रंग के कपड़े और कुमकुम से कीजिए और उसके बाद उनका ध्यान करके पूजा कीजिए, आपके घर पर मां का वास हमेशा बना रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications