जानिए वो स्थान जहां होती है रावण की पूजा
दशहरा हो और रावण की बात ना हो भला ऐसे कैसे हो सकता है, विजयदशमी का पर्व हम सिर्फ इसलिए ही मनाते है कि ताकि बुराई पर अच्छाई की जीत हो और लोगों का यह एहसास हो कि इंसान चाहे जितना भी ताकतवर हो लेकिन अगर वो घमंडी है तो उसका खात्मा निश्चित है।
लेकिन कहते हैं ना कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं ठीक उसी तरह से रावण के व्यक्तित्व का दूसरा पहलू यह है कि वो बहुत बड़ा शिवभक्त था और राक्षस होते हुए भी वो मन से भगवान की पूजा करता था इसलिए हमारे ही देश में कुछ स्थान ऐसे भी हैं, जहां रावण का दहन नहीं बल्कि उसका पूजन किया जाता है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही स्थानों के बारे में जहां होती है रावण की पूजा... जिन्हें जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...

कनार्टक
कर्नाटक के मंडया जिले के मालवल्ली तालुका नामक स्थान पर रावण का मंदिर है।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर में रावण की पूजा होती है।

आंध्रप्रदेश
आंध्रप्रदेश के काकिनाड नामक स्थान पर भी रावण का मंदिर बना हुआ है।

बिसरख
यूपी के बिसरख नामक गांव में भी रावण का मंदिर है ऐसा कहा जाता है यह रावण का ननिहल था।
उज्जैन
उज्जैन जिले के चिखली गांव में रावण की पूजा होती है।

मंदसौर
मध्यप्रदेश के मंदसौर में रावण को पूजा जाता है। कहते हैं यह शहर रावण की धर्मपत्नी मंदोदरी का मायका था।

रावण जलाया ही नहीं पूजा भी जाता है...
रावण जलाया ही नहीं पूजा भी जाता है...












Click it and Unblock the Notifications