Rama Ekadashi 2026 Date: रमा एकादशी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Rama Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा और उनका आशीर्वाद पाने के लिए खास माना जाता है। कार्तिक महीने में आने वाली रमा एकादशी का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि यह दिवाली से कुछ दिन पहले पड़ती है।

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है। हालांकि, साल 2026 में रमा एकादशी की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस है। एकादशी तिथि 4 नवंबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक रहेगी। ऐसे में जानिए इस साल व्रत किस दिन रखा जाएगा, पूजा के शुभ मुहूर्त क्या हैं और व्रत का पारण कब करना चाहिए।

Ekadashi Kab Hai Rama Ekadashi Date

रमा एकादशी 2026 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 4 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजकर 03 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 5 नवंबर को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में व्रत और त्योहार उदया तिथि के आधार पर मनाने की परंपरा है। इसलिए रमा एकादशी का व्रत 5 नवंबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले फिर चढ़े सोने-चांदी के दाम, जानें MCX और सर्राफा बाजार का ताजा भाव

रमा एकादशी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा के लिए तीन शुभ समय बताए गए हैं।

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:00 से 05:48 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:26 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:33 से 05:59 बजे तक

श्रद्धालु अपनी सुविधा और पूजा की परंपरा के अनुसार इन मुहूर्तों में भगवान विष्णु की आराधना कर सकते हैं।

रमा एकादशी व्रत का पारण कब होगा?

एकादशी का व्रत अगले दिन द्वादशी तिथि में खोला जाता है। साल 2026 में रमा एकादशी व्रत का पारण 6 नवंबर, शुक्रवार को किया जाएगा। पारण का शुभ समय सुबह 06 बजकर 37 मिनट से 08 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। व्रत रखने वाले श्रद्धालु इसी समय के बीच पूजा-पाठ करने के बाद व्रत खोल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रेन में नहीं मिला टिकट? ना हों परेशान, दिवाली-छठ के लिए BSRTC ने शुरू की 200 स्पेशल बसें, देखें किराया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+