Ekadashi Shradh 2024: एकादशी श्राद्ध आज, जानिए मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Ekadashi Shradh 2024 Muhurat: इन दिनों पितृ पक्ष चल रहे हैं, लोग अपने पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए और उनसे अपनी गलतियों की क्षमा मांगने के लिए पूजा-पाठ करते हैं, इसी क्रम में आज एकादशी श्राद्ध है, जिसे कि ग्यारस श्राद्ध भी कहते हैं।
मालूम हो कि श्राद्ध कर्म पितरों की आत्मा की शांति और तृप्ति के लिए होता है, ये दिन बहुत महत्वपूर्ण है, बहुत सारे पवित्र नदियों के किनारे आज का श्राद्ध करते हैं।

एकादशी श्राद्ध मुहूर्त (Ekadashi Shradh 2024 Muhurat)
- कुतुप मूहूर्त - 11:48 AM to 12:36 PM
- रौहिण मूहूर्त - 12:36 PM to 1:24 PM
आपको बता दें कि इस दिन वे लोग श्राद्ध करते हैं, जिनके परिवार के सदस्य की मृत्यु एकादशी तिथि को हुई हो या जिनकी मृत्यु तिथि ज्ञात न हो। एकादशी श्राद्ध उन पितरों के लिए किया जाता है जो हमें सही मार्गदर्शन और आशीर्वाद देने में सहायक होते हैं।
श्राद्ध कर्म करने से पितृ दोष का निवारण होता है
इस दिन श्राद्ध कर्म करने से पितृ दोष का निवारण होता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यह मान्यता है कि पितरों की आत्मा श्राद्ध से तृप्त होकर अपने वंशजों को आशीर्वाद देती है।
एकादशी श्राद्ध की पूजा विधि (Ekadashi Shradh 2024 Puja Vidhi)
- प्रातःकाल स्नान आदि करने के बाद साफ सुथरे कपड़े पहनें।
- फिर श्राद्ध कर्म की तैयारी करें।
- अपने पितरों का ध्यान करके जल अर्पण करें।
- इसके लिए एक साफ पात्र में जल लें और उसमें काले तिल मिलाएं।
- पिंड दान करें, ऐसा करने से पितरों को तृप्ति मिलती है।
- चावल, तिल और जौ का मिश्रण तैयार कर पिंड बनाकर पितरों को अर्पित किया जाता है।
- श्राद्ध कर्म में भोजन का दान अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।
- श्राद्ध के दिन ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को भोजन कराना चाहिए और उन्हें दान देना चाहिए।
क्या करें या क्या ना करें? ( Do-Donts)
- श्राद्ध के दिन पूर्ण शुद्धता का ध्यान रखें
- सात्विक आहार ग्रहण करें।
- मांसाहारी भोजन और मदिरापान से दूर रहें।
- श्राद्ध कर्म करते समय मन में श्रद्धा और आस्था होनी चाहिए।
- घर में साफ-सफाई रखें और झगड़ा ना करें। क्लेश से बचें।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications