Eid Ul-Fitr 2023 namaz timing in India: जानिए आपके शहर में क्या है ईद की नमाज का टाइम?

Eid Ul-Fitr 2023 namaz timing: ईद का पर्व प्रेम-सौहार्द का पाठ पढ़ता है। लोग इस दिन नमाज पढ़ने के बाद खुदा से अपनों की सलामती के लिए दुआएं मांगते हैं।

Eid Ul-Fitr 2023 namaz timing in India:

Eid Ul-Fitr 2023 namaz timing in india: ईद का पर्व अपने साथ बहुत सारी खुशियां लेकर आता है। पूरी दुनिया में यह पर्व बहुत ही भव्यता के साथ मनाया जाता है। आपको बता दें कि इस पर्व के साथ रमजान के महीने का अंत हो जाता है। इस महीने में इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग कठिन रोजा रखते हैं, जिसमें सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक वो कुछ भी खाते-पीते नहीं हैं। इस दौरान वो हर तरह के अमोद-प्रमोद से दूर रहते हैं और आत्मसंयमित होकर खुदा की इबादत करते हैं। भारत में ईद शनिवार को मनाई जाएगी।

धूम-धाम से त्योहार मनाते हैं

ईद के दिन घर में उत्सव सा माहौल रहता है। लोगों के घरों में कई तरह पकवान जैसे बिरयानी, कबाब और सेवईयां बनती हैं। लोग नए कपड़े पहनते हैं और नमाज अदा करते हैं और अपनों के साथ धूम-धाम से त्योहार मनाते हैं। बच्चे परिवार के बड़ों से उपहार और पॉकेट मनी प्राप्त करते हैं, जिसे 'ईदी' के नाम से जाना जाता है।

सेलिब्रेट करने का तरीका अलग-अलग

हर किसी का ईद को सेलिब्रेट करने का तरीका अलग-अलग होता है लेकिन हर जगह एक चीज कॉमन है और वो है नमाज, जी हां हर किसी की ईद की शुरुआत ईद की नमाज से ही होती है। हर शहर में ईद की नमाज का वक्त अलग-अलग तय किया गया है।

यहां हम आपको बताते हैं कि किस शहर में कितने बजे अदा की जाएगी ईद की नमाज।

  • कोलकाता: ईद-उल-फितर की नमाज का समय 22 अप्रैल को सुबह 5:31 AM
  • मुंबई: ईद-उल-फितर की नमाज का समय 22 अप्रैल को सुबह 5:37 AM
  • वाराणसी: ईद-उल-फितर की नमाज का समय 22 अप्रैल को सुबह 5:38 AM
  • लखनऊ: ईद-उल-फितर की नमाज का समय 22 अप्रैल को सुबह 5:56 AM
  • पटना: ईद-उल-फितर की नमाज का समय 22 अप्रैल को सुबह 5:41 AM
  • दिल्ली: ईद-उल-फितर की नमाज का समय 22 अप्रैल को सुबह 6:09 AM
  • हैदराबाद: ईद-उल-फितर के लिए नमाज़ का समय 22 अप्रैल को सुबह 6:16 AM
  • बेंगलुरु: ईद-उल-फितर की नमाज का समय 22 अप्रैल को सुबह 6:24 AM
  • कोच्चि: ईद-उल-फितर की नमाज का समय 22 अप्रैल को सुबह 6:32 AM
  • अमृतसर: ईद-उल-फितर की नमाज का समय 22 अप्रैल को सुबह 6:15 AM

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+