Eid-ul-Fitr 2023: शुक्रवार या शनिवार आखिर कब है ईद?

Kab Hain Eid: ईद का पर्व अपने साथ बहुत सारी आशाएं, उमंग और जोश को लेकर आता है, पूरे भारत में ये पर्व बहुत ही हर्ष के साथ मनाया जाता है।

Eid-ul-Fitr 2023:

Eid-ul-Fitr 2023 Date in India, Eid Kab Ki Hai India Mein: इस वक्त रमजान का पवित्र महीना अपने आखिरी पड़ाव पर है। खुदा के साक्षात्कार कराने वाला ये पाक माह लोगों को संयम और अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। आपको बता दें रमजान इस्लामिक महीने का नौवां माह है, इस महीने में 29 या 30 रोजे आते हैं क्योंकि दसवें माह के पहले दिन 'ईद उल फितर' का पर्व मनाया जाता है लेकिन ईद की तारीख अंतिम रोजे के चांद देखने के बाद निर्धारित होती है, जिसे कि 'चांद मुबारक' कहकर पुकारा जाता है।

भारत में ईद कब मनाई जाएगी?

अगर इस्लामिक 29-30वें रोज पर चांद का दीदार नहीं होता है तो रोजे की अवधि एक दिन आगे बढ़ा दी जाती है और उसके अगले दिन ईद मान ली जाती है। सऊदी अरब की कमेटी ही ईद की तारीख का ऐलान करती है और उसके बाद पूरे विश्व में ईद मनाई जाती है। अब प्रश्न ये उठता है कि भारत में ईद कब मनाई जाएगी?

21 या 22 अप्रैल, कब है ईद?

तो आपको बता दें कि ऐसा माना जा रहा है कि इंडिया में ईद-उल-फितर का त्योहार शुक्रवार यानी 21 अप्रैल या फिर शनिवार यानी की 22 अप्रैल को पड़ सकता है। अगर 20 तारीख को ईद का चांद दिखा तो देश में ईद शुक्रवार को होगी और अगर चांद नजर नहीं आया तो ईद शनिवार को मनाई जाएगी। आपको बता दें कि 30 दिन के कठिन रोजे के बाद आने वाला ईद का पर्व पूरे जोश, उत्साह और खुशी के साथ पूरे देश में मनाया जाता है। जिसका इंतजार बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को होता है। लोग इस दिन नए कपड़े पहनते हैं और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक कहते हैं।

प्रेम, सौहार्द, उल्लास और खुशी का प्रतीक ईद

इस दिन लोगों को उपहार देने का रिवाज है, इसलिए लोग एक-दूसरे को गिफ्ट देकर खुशियां मनाते हैं। घरों में पकवान बनाए जाते हैं। मुख्य तौर पर इस दिन लोगों के घर सेवईं बनती है, इसलिए इस ईद को 'मीठी ईद' भी कहते हैं, जिसका मकसद लोगों को प्यार बांटना और भाईचारे को बढ़ावा देना है। ये पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द, उल्लास और खुशी का प्रतीक है।

क्यों कहलाता है रमजान पाक महीना?

बताते चलें कि रमाजान के ही महीने में पैगंबर साहब को पवित्र ग्रंथ कुरान नाजिल हुई थी, कुरान की सुरह अलबकरा की आयत 185 में ही इस बात का जिक्र है इसलिए रमजान को पाक महीना माना जाता है। आपको बता दें कि कुरान में कुल 6,666 आयतें हैं, इसकी सबसे बड़ी सूरह अलबकरा ही है, जिसंमें 286 आयते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+