Eid E Milad Un Nabi 2025 Wishes : 'खुदा सलामत रखे', अपनों को भेजें खास संदेश
Eid E Milad Un Nabi 2025 Wishes: आज मिलाद-उन-नबी का पर्व मनाया डा रहा है, जिसे कि ईद-ए-मिलाद और बारावफात भी कहते हैं। यह इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख को आता है, ये दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है।
मान्यता है कि पैगंबर मोहम्मद का जन्म 12 रबी-उल-अव्वल को मक्का (सऊदी अरब) में हुआ था, इसलिए ये दिन बहुत ही पावन है। इंसानियत, करुणा और भाईचारे का संदेश देने वाला दिन है। यह अवसर हमें यह याद दिलाता है कि हमें हमेशा सत्य, प्रेम और शांति की राह पर चलना चाहिए।

मिलाद-उन-नबी का महत्व (Eid E Milad Un Nabi 2025 Wishes)
पैगंबर मोहम्मद ने दुनिया को शांति, भाईचारा और इंसानियत का संदेश दिया, आज का दिन उनकी शिक्षा को याद करने का है। यह दिन मुसलमानों को ईश्वर की राह पर चलने और नेक कार्य करने की प्रेरणा देता है।
आज लोग नमाज अदा करते हैं और गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करते हैं।
इस खास दिन को आप भी यादगार बना सकते हैं खूबसूरत संदेशों के जरिए, यहां हम आपके लिए लाए हैं खास संदेश
- मिलाद-उन-नबी की आपको और आपके परिवार को दिल से मुबारकबाद।
- इस पावन मौके पर अल्लाह आपको सेहत, खुशिया और कामयाबी अता करे, मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं।
- ईद-ए-मिलाद के इस दिन पर आपके घर में अमन और बरकत बनी रहे। शुभकामनाएं।
- पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाएं आपके जीवन को रोशन करें।मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं।
- खुदा आपको हर खुशियों से नवाजे, बुरी नजर से बचाए। मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं।
- आपकी हर ख्वाहिश पूरी हो, आप नेकी के रास्ते पर चले, मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं।
- खुदा आपको सलामत रखे, आप कामयाबी के शिखर पर पहुंचें, मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं।
- खुदा आपको कामयाबी नसीब करे, मेरी दुआ कबूल हो, मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं।
PM मोदी ने दी शुभकामनाएं ((Eid E Milad Un Nabi 2025 Wishes)
पीएम मोदी ने लिखा,'मिलाद-उन-नबी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पवित्र दिन हमारे समाज में शांति और खुशहाली लाए। करुणा, सेवा और न्याय के मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहें। ईद मुबारक!
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications