Eid 2023 Date: सऊदी अरब में ईद आज, जानिए Supreme Court ने क्या कहा?
EID 2023: ईद का पर्व भाईचारे और प्रेम का मानक है, लोग इस दिन गिले-शिकवे भूलाकर एक-दूसरे को गले लगाकर त्योहार की बधाई देते हैं।

Eid 2023 Date: गुरुवार को अरब देशों में ईद का चांद नजर आया जिसके बाद वहां आज ईद मनाई जा रही है। हालांकि इससे पहले ईद की तारीख को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन हो गया था। आपको बता दें कि ईद को लेकर सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट की तरफ से भी कहा गया है कि वो कल ही शव्वाल का चांद देखे और ईद की तारीख का ऐलान करें।
आज सऊदी में हो गई ईद
दरअसल कल चांद दिखा इसलिए सऊदी में आज ईद मनाई जा रही है और कल वहां आखिरी रोजा हो गया और इसलिए भारत में एक दिन बाद यानी कि शनिवार को ईद मनाई जाएगी।
आज चांद नजर नहीं आएगा!
खगोलविद का कहना था कि कल चांद नजर नहीं आएगा और वो काफी हद तक सही भी साबित हुए क्योंकि विश्व के कई देशों में कल चांद रात नहीं हुई। मालूम हो जिस रात ईद का चांद दिखता है उसे चांद रात कहते हैं।
ईद उल फितर को लेकर यूपी में गाइडलाइंस जारी की गई हैं, जो कि निम्नलिखित हैं
- उत्तर प्रदेश में ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर कोई भी जुलूस नहीं निकलेगा और ना ही सड़कों पर कोई धार्मिक आयोजन होगा।
- सभी जिलाअधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वो सुनिश्चित करें कि धार्मिक पर्व लोग अपने घरों में मनाएं।
- इस बारे में विशेष पुलिस महानिदेशक (एसडीजीपी) प्रशांत कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।
- निर्देश के मुताबिक धार्मिक आयोजन की आड़ में किसी को भी यातायात बाधित करने की जरूरत नहीं है।
- सभी को सोशल मीडिया पर फर्जी वायरल वीडियो से भी बचने की सलाह दी गई है।
- आपको बता दें कि ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती 22 अप्रैल को ही है।
- माहौल ना बिगड़े इसलिए पुलिस ने इस तरह के निर्देश जारी किए हैं।
ईद खुशियों का त्योहार
आपको बता दें कि ईद खुशियों का त्योहार है, इस दिन लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं और लोगों को उपहार देते हैं। घरो में सेवईं बनती हैं इसी वजह से इसे मीठी ईद कहा जाता है। ईद के पर्व के साथ ही रोजे खत्म हो जाते हैं और लोगों की तीस दिन की तपस्या खत्म होती है। मालूम हो कि रमजान माह में ही पैगंबर साहब को कुरान नाजिल हुई थी इसलिए इसे पाक महीना कहा जाता है।
अनुशासन और संयम का पाठ
ये महीना लोगों को अनुशासन और संयम सिखाता है और लोगों को खुदा के करीब लेकर जाता है। इस महीने में लोग जरूरत मंदों की काफी मदद भी करते हैं औक ऊपर वाले से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications