Diwali Rangoli Design 2023: दिवाली पर इन तरीकों से बनाएं 'रंगोली', लक्ष्मी मैया हो जाएंगी प्रसन्न
Diwali Rangoli Designs 2023 Easy And Beautiful: दिवाली का पर्व अपने साथ बहुत सारी खुशियां लेकर आता है। वास्तु-ज्योतिष के मुताबिक रंगोली बनाना घर से सुख और समृद्धि का प्रतीक है। कहते हैं ऐसा करने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं और अपने भक्तों को दिल खोलकर आशीष देती हैं।

साउथ में हर दिन लोग अपने घरों के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाते हैं लेकिन उत्तर भारत के शहरों में ऐसा कुछ खास दिनों पर ही किया जाता है, जिसमें दिवाली प्रमुख रूप से शामिल हैं। आजकल केवल रंगों से ही रंगोली नहीं बनाई जाती है बल्कि आज कल बहुत सारे लोगो फूलों से, गेंहू-चावल के दानों से भी रंगोली बनाते हैं।
रंगोली से घर का वातावरण सकारात्मक रहता है
रंगोली बनाने से घर से निगेटिव चीजें गायब हो जाती हैं इसलिए अगर आप रोज अपने घरों के मुख्य डोर पर रंगोली बनाना चाहें तो ये आपके और आपके घरवालों दोनों के लिए अच्छा होता है। रंगोली बनाते वक्त आप गोलाकार, त्रिभुजाकार आकारों को प्रयोग कर सकते हैं। रंगोली में काले रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए बल्कि लाल- पीले और हरे रंगों को प्रयोग ज्यादा करना चाहिए, ये सारे रंग खुशियों के प्रतीक हैं।
ताजे फूलों या कागज के फूलों का प्रयोग करें
अगर आप फूलों की रंगोली बना रहे हैं को ताजे फूलों या कागज के फूलों का प्रयोग करें वो देखने में सुंदर भी लगेंगे और उनसे रंगोली आसानी से बन भी जाएगी। आप रंगोली में स्वास्तिक, कमल का फूल या फिर लक्ष्मी जी के पैर, गणपति जी का मुंह भी बना सकते हैं और उन्हें दीयों से भी सजा सकते हैं। कोई जरूरी नहीं कि रंगोली बहुत बड़ी हो, आप रंगोली छोटी सी भी बना सकते हैं, बस इस बात का ध्यान रखें कि आप जो भी बनाएं वो देखने में साफ और सुंदर हो क्योंकि स्वच्छता से उभरी कोई भी कलाकृति हमेशा मोहक और सरस ही होती है।

रंगोली इंसान को सकारात्मक ऊर्जा देती है
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि रंगोली इंसान को ऊर्जा देती है और साथ ही ब्लडप्रेशर भी संतुलित रखती है। रंगोली बनाने के बाद उसके पास घी का दीपक जरूर बनाएं और निम्नलिखित मंत्रों का जाप जरूर करें। ऐसा करने से आपके घर से कभी भी मां लक्ष्मी दूर नहीं जाएंगी।
- ऊँ देवसुखाय नमः।
- ऊँ चिक्लीताय नमः।
- -ऊँ आनंदाय नमः।
- ऊँ कर्दमाय नमः।
- ऊँ श्री प्रदाय नमः।
- ऊँ जातवेदाय नमः।
- -ऊँ अनुरागाय नमः।
- ऊँ संवादाय नमः।
- ऊँ विजाय नमः।
- ऊँ वल्लभाय नमः।
- ऊँ मदाय नमः।
- ऊँ हर्षाय नमः।
- ऊँ बलाय नमः।
- -ऊँ तेजसे नमः।
- -ऊँ दमकाय नमः।
- ऊँ सलिलाय नमः।
- ऊँ गुग्गुलाय नमः।
- ऊँ कुरूंटकाय न।












Click it and Unblock the Notifications