दीवाली पर गिफ्ट

मिठाइयॉ: इस दिन मिठाई खाना और खिलाना किसे नहीं अच्छा लगता। यह गिफ्ट में सबसे सदाबहार आइटम है जो आप हर किसी को दे सकते हैं। या फिर ऐसा भी हो सकता है कि आजकल मिठाई, नमकीन और बिस्कुट्स के कॉम्बी पैक काफी लोकप्रिय होते जा रहे हैं। रसगुल्ला,सोन पापड़ी, गुलाब जामुन, भुजिया, बिस्कुट व पेठे आदि के कॉम्बी बाजार में भरे पड़े हैं। कोशिश करें कि जिनको आप मिठाई दे रहे हों उनकी पसंद को जान लें।
ड्राई फ्रूट पैक: आज कल लोग ड्राई फ्रूट देना ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि इसमें मिठाई की तरह कुछ भी ख्ाराब होने की गुंजाइश नहीं होती है। इस बार कई कम्पनियों ने विदेशी काजू, बादाम व पिस्ता के आकर्षक पैक्स बाजार में उतारे हैं। यह हर आकार और रेंज के हिसाब से बाजार में उपलब्ध है।
चॉकलेट-बिस्कुट: अगर आप किसी छोटे बच्चे को चॉकलेट-बिस्कुट आदि देना चाहते हों तो पास की किसी लोकल बेकरी से ही कुकीज बास्केट खरीदना बेहतर होगा क्योंकि बाजार में मिलने वाले विदेशी पैक्स की एक्सपायरी डेट्स संदेहास्पद रहती हैं। इसके अलावा आप ब्रिटेनिया, पारले, डाबर जैसी कंपनियों के गिफ्ट हैंपर्स भी ट्राई कर सकते हैं।
कैंडल्स:जगमगाते दीये और मोमबत्तियों की रोशनी किसी भी मौके को खूबसूरत बना सकती है। इसलिए रंग-बिरंगी मोमबत्तियॉ देना बहुत ही अच्छा ऑप्शन रहेगा। आज कल तो परफ्यूम्ड कैंडल्स की बेशुमार वैरायटी मार्केट में आ गई है इसलिए इसके साथ आप कैंडल होल्डर्स भी गिफ्ट में दे सकते हैं। इस साल कैंडल्स में फ्लोटिंग कैंडल, डबल मोल्ड कैंडल, जेल कैंडल, डिप कैंडल, चंक्स कैंडल, फूलों की खुशबू वाली कैंडल्स, वनीला, स्ट्रॉबेरी या चॉकलेट के फ्लेवर वाली कैंडल्स वगैरह काफी डिमांड में हैं।
क्रॉकरी या होम अप्लायंसेज: किचन क्रॉकरी में फेस्टिव सीजन के चलते बाजार में बढि़या प्रॉडक्ट्स मौजूद हैं। इस मौके पर किचन का कोई भी सामान आप गिफ्ट कर सकते हैं, बस यह पता होना जरूरी है कि जिसे दे रहे हैं उसके पास वह चीज है या नहीं। इनमें से आप माइक्रोवेव, बाउल सेट, स्टील का डिनर सेट, लेमन सेट वगैरह देख सकते हैं। अगर आप किसी नई चीज की तलाश में हैं, तो 'एफएनएस' ने अल्योर नाम से 18 से 20 पीस का कटलरी सेट निकाला है। यह आपको 1245 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक में मिल जाएगा। किचन के लिए कॉफी, चाय सेट और स्क्वैश जैसी चीजें भी अच्छा तोहफा हैं।
होम लिनेन: इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं इसलिए अगर आप उन्हें डिजाइनर फ्लॉवर पॉट्स, एंटीक पीस, सेंटेड कैंडल्स, पेंटिंग, बैड शीट, कुशन और पिलो कवर्स जैसी चीजें दे सकते हैं। इनकी एक स्पेशल वैरायटी दिवाली के दिनों में लॉन्च हुई है और वह भी आकर्षक दामों में।
मूर्तियां: अगर आपको अपने किसी बडे बुजुर्ग को कोई गिफ्ट देना हो और समझ में ना आ रहा हो की क्या दें तो धार्मिक मूर्तियां और तस्वीरें भी देना एक अच्छा ऑप्शन है।
जूलरी व एक्सेसरीज: तमाम गिफ्ट आईटम के साथ अगर कुछ खास देने का मन हो तो कई ब्रांडेड जूलरी स्टोर ने अपने ग्राहको के लिए नेकलेस, पेंडेंट, बैंग्लस, रिंग्स वगैरह की शानदार वैराइटिया निकाली है। कुछ अलग देना चाहें, तो गिफ्ट सेट बॉक्स दे सकते हैं इसमें घडि़यां, वॉलेट, की चेन, हैंड मिरर जैसी चीजें होती हैं।
सोना-चांदी: दिवाली के मौके पर गिफ्ट देने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले चांदी के सिक्कों के साथ साथ अब चांदी के ही 500-1000 रुपये के नोट भी बिकने लगे हैं। आप चाहे तो इन्हें भी गिफ्ट के रुप में अपने दोस्तों या परिवार जन को भेंट कर सकते हैं। महज़ 8 ग्राम से 10 ग्राम के बीच वजन वाले इस नोट कि कीमत वैसे तो सिक्के के मुकाबले काफी ज्यादा है। बावजूद इसके इसे काफी पसंद किया जा रहा है।
कपड़े: सूट लेंथ, शर्ट-पैन्ट व रिस्ट वॉच ऐसे उपहार हैं, जो अपने सहयोगियों या वर्कर्स को दिवाली के शुभ मौके पर दिए जा सकते हैं। आज कल तो हर गारमेंट्स स्टोर्स में इनकी अच्छी वैरायटी उपलब्ध है। इन सबके अतिरिक्त अगर आप चाहें तो किसी महिला को मेकअप किट, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और परफ्यूम्स व डिओज के गिफ्ट हैम्पर भी दे सकते हैं।
टेक्नॉलजी: टेक्निकल गिफ्ट्स देना भी बुरा नहीं है। ऐसे में म्यूजिक सिस्टम, टीवी जैसे आइटम्स के अलावा एचपी के लैपटॉप्स, नोटबुक्स वगैरह को भी भेंट किया जा सकता है। ऐसे में बेडरूम को हाई टेक बनाने वाली चीजें भी ली जा सकती हैं। इन्हें आप कंपनियों के स्टोर्स व स्पेशल गैजट स्टोर्स से ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications