Diwali 2024 Wishes: 'दिवाली आई रे आई', अपनों को भेजें ये प्रेम भरे संदेश
Diwali 2024 Wishes: दिवाली अपने साथ लाती है बहुत सारी खुशियां, ये पर्व है अपनों के साथ खुशी मनाने का, अगर आप किसी कारणवश इस बार दिवाली पर अपने घरवालों से नहीं मिल पा रहे हैं या परिवार से दूर हैं।
तो बिल्कुल भी परेशान ना होएं और ना ही दिल छोटा करें, बस अपना मोबाइल उठाएं और अपनों को भेजें प्रेम भरे संदेश, देखिएगा आपकी दिवाली बहुत ज्यादा यादगार बन जाएगी।

यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ दिल को छूने वाले संदेश, जिन्हें आप अपनों को भेजकर इस पर्व को हमेशा के लिए खूबसूरत बना सकते हैं क्योंकि कहा भी गया है कि जहां ना पहुंचे रवि वहां पहुंचे कवि।
दिवाली की शुभकामनाएं ( Happy Diwali 2024)
- "दीप जलते और जगमगाते रहें, आपका जीवन खुशियों से महकता रहे, शुभ दीपावली!
- जब तक जिंदगी है, दुआ है हमारी, आप यूं ही दीपों की तरह जगमगाते रहें। हैप्पी दिवाली।
- दीपों का ये पर्व आपके जीवन में नई रोशनी लेकर आए, हैप्पी दिवाली।
- आपको और आपके परिवार को दिवाली की ढेरों शुभकामनाएँ!
- सुख-समृद्धि आपके घर में आए, यही हमारी कामना है। हैप्पी दिवाली।
- माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके साथ सदा बना रहे। शुभ दिवाली।
- पटाखों की आवाज़, दीपों की रोशनी, मिठाई की मिठास, हैप्पी दिवाली।
- "दिवाली आई रे आई", सब को दीपों का पर्व मुबारक हो।
- "दीपावली मनाए सुहानी", हैप्पी दिवाली।
- मंगल दीप जले", हैप्पी दिवाली।
- 'मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगते हैं', हैप्पी दिवाली।
- खुशियों का भंडार आपके साथ हो। आपको और आपके परिवार को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं!"
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications