Diwali 2024 Muhurat: दीपावली पर क्या है लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त?

Diwali 2024 Laxmi Ganesh Puja Muhurat: दीपों के महापर्व दिवाली का इंतजार लोग बड़ी शिद्दत के साथ करते हैं। दिवाली केवल रोशनी का पर्व नहीं बल्कि उमंग और उत्साह भी पर्याय है।

दीपों का पर्व आज मनाया जा रहा है, इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है। कहते है कि अगर पूजन शुभ मुहूर्त में हो तो इसका उत्तम फल प्राप्त होता है।

Diwali 2024 Muhurat

जानिए लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है?

  • शुभ मुहूर्त: 31 अक्टूबर 6:25 PM से 8:20 PM
  • सामान्य मुहूर्त: 31 अक्टूबर 8:20PM से 8:50 PM

प्रसाद में लड्डू का भोग लगाना चाहिए

लक्ष्मी मां के साथ गणेश जी की पूजा होती है इसलिए प्रसाद में लड्डू का भोग लगाना चाहिए क्योंकि गणपति को लड्डू बहुत प्रिय है और अगर कोई भक्त उन्हें लड्डू का भोग लगाता है तो मां लक्ष्मी को दोगुनी खुशी होती है। इस दौरान गणेश जी की आरती भी करनी चाहिए।

गणेश जी की आरती (Lord Ganesha

  • जय गणेश जय गणेश,
  • जय गणेश देवा ।
  • माता जाकी पार्वती,
  • पिता महादेवा ॥
  • एक दंत दयावंत,
  • चार भुजा धारी ।
  • माथे सिंदूर सोहे,
  • मूसे की सवारी ॥
  • जय गणेश जय गणेश,
  • जय गणेश देवा ।
  • माता जाकी पार्वती,
  • पिता महादेवा ॥
  • पान चढ़े फल चढ़े,
  • और चढ़े मेवा ।
  • लड्डुअन का भोग लगे,
  • संत करें सेवा ॥
  • जय गणेश जय गणेश,
  • जय गणेश देवा ।
  • माता जाकी पार्वती,
  • पिता महादेवा ॥
  • अंधन को आंख देत,
  • कोढ़िन को काया ।
  • बांझन को पुत्र देत,
  • निर्धन को माया ॥
  • जय गणेश जय गणेश,
  • जय गणेश देवा ।
  • माता जाकी पार्वती,
  • पिता महादेवा ॥
  • 'सूर' श्याम शरण आए,
  • सफल कीजे सेवा ।
  • माता जाकी पार्वती,
  • पिता महादेवा ॥
  • जय गणेश जय गणेश,
  • जय गणेश देवा ।
  • माता जाकी पार्वती,
  • पिता महादेवा ॥
  • दीनन की लाज रखो,
  • शंभु सुतकारी ।
  • कामना को पूर्ण करो,
  • जाऊं बलिहारी ॥
  • जय गणेश जय गणेश,
  • जय गणेश देवा ।
  • माता जाकी पार्वती,
  • पिता महादेवा ॥

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+