दिवाली पर इन उपायों के साथ करें मां लक्ष्मी की पूजा, घर में आएगी खुशहाली और बरसेगा धन

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर: हिन्दू धर्म में सुख-समृद्धि का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली अब करीब आ गया है। कार्तिक मास की अमावस्या को मनाए जाने वाला पर्व इस बार 04 नवंबर (गुरुवार) को है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करके दीपावली के पर्व को मनाया जाता है। विधि विधान से पूजन कर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। ऐसे में दिवाली की पूजा से पहले आपको बताने जा रहे हैं कि घर में समृद्धि, धन-धान्य की वृद्धि के लिए क्या उपाय करें?

DIWALI

सनातन धर्म में दीपावली के त्योहार का सबसे खास महत्व है। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के जरिए लोग अपने घर और जीवन में सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। पूजा से पहले घर को सजाया जाता है और मां लक्ष्मी का दीपक की रोशनी के बीच स्वागत किया जाता है। आस्था है कि विधि विधान से पूजा करने पर मां लक्ष्मी आप पर धन की बारिश करती हैं। दिवाली की रात्रि को सिद्धि देने वाली रात्रि कहा जाता है। मान्यता है कि इस रात्रि को अगर कोई भक्त सहित पूजन और अनुष्ठान करें तो वो अवश्य रूप से सफल होता है।

अगर कोई व्यक्ति कर्ज सहित धन संबंधित परेशानियों का सामना कर रहा है तो दिवाली पर कुछ खास उपाय करके वो इन पीड़ाओं से पार पा सकता हैं। तो जानिए क्या उपाय करना होगा?

1. दिवाली की रात पर पूजा के लिए 5 सुपारी, याद रखें कि कहीं से भी खंडित नहीं होनी चाहिए। इसी के साथ पांच कौड़ी और काली हल्दी ले लें। फिर इन सभी को लेकर गंगाजल से पवित्र करके लाल रंग के साफ कपड़े में पोटली बनाकर बांध दें। फिर इस पोटली को लक्ष्मी पूजन करते समय उसका भी पूजन करें और फिर मां लक्ष्मी जी के चरणों में रख दें। अगले दिन इसे उठाकर अपनी उस जगह जहां आप पैसे रखते हो , जैसे तिजोरी, गल्ला या अलमारी में रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में बरकत होगी और कर्ज से जल्द मुक्ति मिलेगी।

2. वहीं सुख-संपन्नता और कर्ज मुक्ति के लिए दिवाली वाले दिन गरीब लोगों को मिठाई, कपड़े जैसी वस्तुओं का दान करने चाहिए। अगर हो सके तो खाना भी खिलवाना चाहिए। ऐसा करने लक्ष्मी मां प्रसन्न होती हैं और आपके घर में कतभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी। इस पुनीत काम को दिवाली की अमावस्या के अलावा हर अमावस्या तिथि को करना चाहिए। इससे कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

3. पूजन के समय माता को कमल के फूल और कमलगट्टे की माला चढ़ानी चाहिए। अगर कमलगट्टे की माला न मिले तो 5 कमलगट्टे अर्पित कर सकते हैं। इससे लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, क्योंकि मां लक्ष्मी को कमल अति प्रिय है, वे कमल के आसन पर विराजती हैं। ऐसे में धन संबंधी परेशानियों से मुक्ती मिलेगी। इसके अलावा कमलगट्टे की माला से लक्ष्मी के 'ओम ह्रीं महालक्ष्मी च विद्महे विष्णुपत्नीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात् ह्रीं ओम,। मंत्र का जाप दिवाली की रात्रि में करना चाहिए। मान्यता है कि मान्यता है कि अगर इस मंत्र का नियमित रूप से 1008 बार जप किया जाए तो कर्ज से मुक्ति मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+