Diwali 2018: इस दिवाली 5 दिन पूजा में जरूर करें कपूर का प्रयोग, महक उठेगा घर-आंगन

नई दिल्ली। दिवाली का पर्व पूरे 5 दिन होता है। इन पांचों दिनों का अपना महत्व है। धनतेरस से शुरू हुआ ये पर्व भाई-दूज पर आकर समाप्त होता है। काशी के पंडित दिवाकर शास्त्री के मुताबिक इन पांचों दिनों में अगर प्रत्येक व्यक्ति अपनी पूजा में कपूर का इस्तेमाल करे तो उसका घर आंगन खुशियों से महक उठेगा। क्योंकि कपूर केवल एक पूजा सामग्री नहीं बल्कि दिल-दिमाग को शांत करने का यंत्र है। इसलिए इसका प्रयोग के बिना पूजा अधूरी है। कपूर की महक से पूजा स्थल पवित्र हो जाता है इसलिए इसका पूजा में उपयोग होता है। कपूर काफी तेजी से जलता है और धुआं नहीं करता है, यही नहीं इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत फायदेमंद है।

इस दिवाली पूजा में जरूर करें कपूर का प्रयोग, महक उठेगा जीवन

कपूर के इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। कपूर को पानी में रखने के बाद शरीर पर मलने से अस्थमा रोगियों को आराम पहुंचता है। कपूर को अजवाइन और हींग के साथ पीने से पेट दर्द और गैस्टिक जैसी समस्याओं से निजात मिलता है। अगर आप त्वचा संबंधित बीमारियों से परेशान है तो कपूर को प्रभावित स्थान पर लगायें तुंरत छुटकारा मिलेगा। कपूर की महक अस्थमा रोगियों के लिए वरदान से कम नहीं है।

कपूर की महक लक्ष्मी और गणेश जी को भी काफी प्रिय

कपूर से जहां भी पूजा होती है, वहां का वातावरण पूरी तरह से स्वस्थ हो जाता है और निगेटिव एनर्जी पूरी तरह से दूर हो जाती है और सबसे अहम बात कपूर की महक लक्ष्मी और गणेश जी को भी काफी प्रिय है इसलिए इस दिवाली में जरूर अपनी पूजा में शामिल करें कपूर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+