Diwali 2018: लक्ष्मी-गणेश पूजा से पहले जरूर याद रखें इन 10 बातों को
नई दिल्ली। 19 अक्टूबर को हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक दिवाली का पर्व है, इस प्रमुख त्योहार के लिए अभी से ही घर में तैयारियां चल रही है। लोग इस पर्व पर मां लक्ष्मी और गणेश जी पूजा करते हैं और घर वालों के लिए उनसे प्रार्थना करते हैं। मां लक्ष्मी धन देती हैं और गणेश जी बुद्धि, इसलिए इस दिन अगर इनकी पूजा करते वक्त कुछ खास बातों का ख्याल रखा जाए तो इंसान की हर समस्या का समाधान चुटकी में हो जाएगा।
आइए जानें, दिवाली में किन बातों का रखें ध्यान और कैसे करें पूजा...
- पूजा के दिन सबसे पहले एक बड़ी और साफ चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछा कर उसके ऊपर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां स्थापित करें।
- मां लक्ष्मी का मुख पूर्व होना चाहिए।
- लक्ष्मी जी हमेशा गणेश जी के दाहिनी ओर विराजमान होना चाहिए।
- पूजन करने वाले सभी लोग मूर्तियों के सामने की तरफ बैठें।
- गणेश जी को लड्डओं का भोग लगाएं और लक्ष्मी जी को पेड़े का भोग लगाएं।
- अब दोनों के सामने घी के ग्यारह दीपक जलाएं।
- इसके बाद 21 तेल के दीपक जलाएं।
- खील, बताशे, मिठाई, वस्त्र, आभूषण, चन्दन का लेप, सिन्दूर, कुंकुम, सुपारी, पान, फूल, दुर्वा, चावल, लौंग, इलायची, केसर-कपूर, हल्दी-चूने का लेप, सुगंधित पदार्थ, धूप, अगरबत्ती से पूरे मन से पूजा कीजिए।
- पूजा के बादपूरे घर में कपूर की धूप दिखाएं और गंगाजल छिड़कें और पूजा किए गए दीपक से घर को सजाए।
- पूजा के बाद भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद अपने घर के बड़ों के पैर छूना न भूलें।













Click it and Unblock the Notifications