Dhanteras Dos-Don'ts: धनतेरस पर इन बातों का रखें ख्याल वरना लक्ष्मी माता हो जाएंगी नाराज, घर में छाएगी कंगाली
Dhanteras Dos-Don'ts: पांच दिवसीय त्योहार दीवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है। आज ये शुभ दिन आया है, आपको बता दें कि ये त्योहार समृद्धि, सुख और स्वास्थ्य की कामना के लिए विशेष महत्व रखता है। आज मां लक्ष्मी, कुबरे और धन्वंतरि देव की पूजा होती है और सोना-चांदी, बर्तन को खरीदना शुभ माना जाता है।
लेकिन अक्सर हम त्योहार पर जाने-अनजाने कुछ ऐसी बात कर देते हैं, जिसकी वजह से हमें पर्व को उतना फल नहीं मिल पाता है, जितना की मिलना चाहिए।

इसलिए यहां हम आपको बताते हैं कि इस धनतेरस पर आप किन बातों का विशेष ख्याल रखें जिससे आपका त्योहार की पूजा का फल मिल पाए।
Dhanteras पर क्या करें?( Dos)
- मिट्टी के दीपक जलाएं: इस दिन घर के मुख्य द्वार और पूजा स्थल पर मिट्टी के दीए जलाने का बहुत महत्व है। यह सकारात्मक ऊर्जा का मानक है।
- साफ-सफाई करें: धनतेरस के दिन पूरे घर की अच्छे से सफाई करें। खासकर पूजा स्थल की साफ-सफाई पर ध्यान दें, जिससे मां लक्ष्मी का वास आपके घर में बना रहे।
- सोने-चांदी की खरीदारी करें: इस दिन Gold और Silver की खरीदारी को शुभ माना जाता है। यह आर्थिक समृद्धि लाने में सहायक होता है।
- धन्वंतरि पूजा: धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। इस दिन आप आयुर्वेदिक दवाएं, तुलसी, इत्यादि भी खरीद सकते हैं।
- धन का आदर करें: इस दिन हमें धन के प्रतीकात्मक महत्व को समझते हुए धन का सम्मान करना चाहिए। अपने पैसों का सही उपयोग करना चाहिए। गरीबों को दान देना चाहिए।
Dhanteras परक्या न करें? (Don'ts )
- ऋण लेना या देना न करें: धनतेरस के दिन किसी से ऋण लेना या देना अशुभ माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा लाता है।
- नए वस्त्र बिना स्नान के न पहनें: बिना स्नान के नए कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है। इस दिन खासकर पूजा से पहले स्नान करके साफ वस्त्र पहनें।
- झगड़ा और क्रोध न करें: इस दिन घर में शांति बनाए रखना बेहद जरूरी है। झगड़ा या क्रोध से मां लक्ष्मी की कृपा को दूर कर सकती हैं।
- लोहा और कांच की चीजें न खरीदें: इस दिन लोहा और कांच की चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। इनकी जगह सोना, चांदी या पीतल की चीजें खरीदना अच्छा माना जाता है।
- फालतू खर्च से बचें: धनतेरस का असली महत्व यह नहीं है कि आप कितना खर्च करते हैं, बल्कि यह है कि आप सही चीजों पर निवेश करें। इसलिए बेवजह के खर्च से बचें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications