Dhanteras 2019: धनतेरस पर भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें, मानी जाती है अशुभ
नई दिल्ली। धनतेरस के साथ ही दीवाली का उत्सव शुरू हो जाता है। हिन्दू के विक्रम संवत पंचांग के अनुसार कार्तिक माह में कृष्णपक्ष के तेरहवें दिन धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरि की आराधना की जाती है। भगवान धनवंतरि आयुर्वेद के जनक भी हैं। दीपोत्सव की शुरुआत इसी दिन से इनकी आराधना से होती है कि हम सब खुशहाल, स्वस्थ्य और दीर्घायु रहें। आयुर्वेद के भगवान धनवंतरि हमें इसी का आशीर्वाद भी देते हैं, इसलिए लक्ष्मी पूजा से पहले इनकी आराधना कर आनेवाले दिनों की मंगलकामना की जाती है। इस दिन का काफी महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के संदर्भ में आइये जानते हैं कि इस दिन हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। धनतेरस के दिन खरीदारी करने का प्रचलन है। आमिर हों या गरीब सब अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ न कुछ खरीदारी करते हैं। इस दिन अगर इन चीजों को ख़रीदा जाये तो ऐसी मान्यता है की घर-परिवार सालों भर सुख समृद्धि से भरी रहती है।

हमें क्या खरीदना चाहिए इस दिन
- बर्तन की खरीदारी: बर्तन खरीदने के पीछे मान्यता है कि जब भगवान धनवंतरि प्रकट हुए तो वह एक पात्र में अमृत लेकर आए थे। इसलिए धनतेरस के दिन बर्तन की खरीदारी की जाती है। इसलिए बर्तन की खरीदारी जरूर करें और ध्यान रखें की पीतल धातु से बना बर्तन जरुर खरीदें। आप चाहें तो सोने के आभूषण भी खरीद सकती हैं क्योंकि यह पीली धातु है।
- चांदी धातु की खरीदारी: चांदी चंद्रमा की धातु है अतः ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन चांदी की खरीदारी करने से घर में यश, कीर्ति, ऐश्वर्य और संपदा में वृद्धि होती है।
- कौड़ी: ऐसी मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान जब लक्ष्मी जी प्रकट हुई थी तो उनके साथ कौड़ी भी आई थी। फिर ये भी मान्यता है कि तिजोरी में कौड़ियां रखने से धन की हानि नहीं होती है। अतः हो सके तो कौड़ी भी खरीदें।
- धनिया की खरीदारी: धनिया के बीज की खरीदारी भी इस दिन उत्तम माना गया है। अगर आप कुछ और नहीं खरीदना चाहते हैं तो दैनिक खाने के उपयोग में आने वाली धनिया खरीदकर आप धनतेरस में अपने और अपनों के सुख-समृद्धि की कामना कर सकते हैं।

धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदें
ऐसी मान्यता है की धनतेरस के दिन कांच का सामान नहीं खरीदना चाहिए क्योकि यह भंगुर होता है। इसके अलावे काला रंग हिन्दू धर्म में शुभ नहीं माना जाता है। नुकीली चीजें जैसे कि कैंची, चाकू आदि को भी नहीं खरीदने की सलाह दी जाती है। तो इन मान्यताओं के चलते आप इन चीजों की खरीदारी से बच सकते हैं।

धनतेरस पूजा का मुहूर्त
धनतेरस पूजन मुहूर्त- सायं 07:08 बजे से रात 08:14 बजे तक
प्रदोष काल- सायं 05:39 से रात 08:14 बजे तक
वृषभ लग्न- सायं 06:51 से रात 08:47 बजे तक
लाभ चौघड़िया- रात्रि 9.02 से 10.36 बजे तक
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications