Gold Buying Muhurat: धनतेरस आज, कब खरीदें सोना-चांदी? क्या है शॉपिंग का शुभ मुहूर्त?
Gold buying Muhurat (धनतेरस 2023): कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। दिवाली 5 दिनों का त्योहार है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। इस बार ये पर्व 10 नवंबर को है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता हैं।

माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी और कुबेर बाबा दोनों काफी प्रसन्न होते हैं और घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। इस खास दिन सोना-चांदी को शुभ मुहूर्त में खरीदने से दोगुने फल की प्राप्ति होती है। इसलिए यहां हम जानते हैं धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त।
सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त (10 नवंबर)
शुभ समय 12.35 PM बजे से 01.58 PM तक।
गणेश-लक्ष्मी, मकान, वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त (10 नवंबर)
शुभ समय 12:35 PM से 02:47 PM तक और 05:46 PM से 09:52 PM बजे तक।
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त (10 नवंबर)
04:19 PM बजे से 5:48 PM बजे और 9:52 PM बजे से रात 12:23 AM तक।
खास बातें
कोई भी शुभ काम या नई चीजें राहु काल में नहीं खरीदनी चाहिए। 10 नवंबर को राहुकाल 10:42 AM से 12:04 PM तक है।
धनतेरस पूजन मुहूर्त
5:487 PM बजे से 7:42 PM बजे तक रहेगा
क्यों खरीदते हैं सोना?
ऐसा माना जाता है कि सोना मां लक्ष्मी को काफी प्रिय है और भगवान विष्णु की प्रिय मां लक्ष्मी है इसलिए अगर मां खुश रहेंगी तो भगवान स्वयं काफी खुश रहेंगे। इसलिए इस दिन धनतेरस पर लोग सोना-चांदी खरीदते हैं। मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की ही वजह से नाभि के नीचे के अंगों के आभुषण सोने के नहीं होते हैं। वहां चांदी का प्रयोग किया जाता है, जैसे कि पायल या बिछिया। मान्यता है कि जिस घर में सोना-चांदी रहते हैं वहां पर हमेशा समृद्धि बनी रहती है और परिवार में सुख-शांति रहती है। लोग तरक्की करते हैं और उन्हें यश की प्राप्ति होती है।
डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications