Dev Deepawali 2023: 'देव दीपावली' पर जानिए पूजा विधि और मूहूर्त
Dev Deepawali 2023: दिवाली के 15 दिन बाद मनाए जाना वाला त्योहार 'देव दीपावली' का पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, कहते हैं इस दिन जो भी गंगा स्नान करता है, उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं और उसके पापों का अंत होता है लेकिन इस बार 'देव दीपावली' की तारीख को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन हो गया है क्योंकि कुछ लोगों का कहना है कि इस बार ये पर्व 26 नंवबर को है तो कुछ का मानना है कि इस बार ये त्योहार 27 नवंबर को मनाया जाएगा।

तो चलिए आपका भ्रम दूर कर देते हैं। दरअसल पंचांग के भेद के कारण देव दिवाली आज ही है लेकिन कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 27 नवंबर 2023 को यानी कि सोमवार को होगा और इसी दिन ब्रह्म मुहूर्त में कार्तिक स्नान भी किया जाएगा क्योंकि व्रत उदयातिथि में ही रखा जाता है।
देव दिवाली 2023 मुहूर्त (Dev Diwali 2023 Muhurat)
- कार्तिक पूर्णिमा तिथि प्रारंभ - 26 नवंबर 2023 03.53 PM
- कार्तिक पूर्णिमा तिथि समाप्त - 27 नवंबर 2023,02.45 PM
- प्रदोषकाल देव दीपावली मुहूर्त - 26 नवंबर शाम 05:08 PM - रात 07:47 PM
इस दिन प्रदोष काल में देव दीपावली मनाई जाती है, काशी के गंगा घाट पर मनाए जाना वाला ये पर्व बेहद ही अलौकिक है। जब गंगा नदी के घाट और मंदिर दीयों की रोशनी से जगमगाते हैं तो वो पल काफी अद्धभूत होता है। इस खास पर्व को देखने के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग काशी आते हैं। इस दिन गंगा नदी में नहाते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और दान-पुण्य करते हैं। माना जाता है कि कार्तिक माह में जो भी मां गंगा में अस्था की डुबकी लगाता है, वो रोगहीन और पापमुक्त तो होता ही है साथ ही यश की भी प्राप्ति करता है।
इस दिन गंगा मां की पूजा खास मंत्रों का प्रयोग करने से इंसान के यश-बल में वृद्धि होती है...
- गंगा गंगेति यो ब्रूयात, योजनानाम् शतैरपि। मुच्यते सर्वपापेभ्यो, विष्णुलोके स गच्छति।
- ॐ नमो गंगायै विश्वरुपिणी नारायणी नमो नम:।।
- ॐ पितृगणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पितृो प्रचोदयात्। -
- गंगां वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतं । त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु मां।
डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications