December 2024 Festivals List: ये हैं दिसंबर महीने के प्रमुख त्योहार और व्रत, जानिए कब है भानु सप्तमी?
December 2024 Vrat Tyohar List: : साल के अंतिम महीने दिसंबर में अगर बहुत सारी ठंड पड़ती है तो वहीं दूसरी ओर ये बहुत सारे उपवास और व्रत भी लेकर आता है। यहां हम आपके लिए लाए हैं व्रत और त्योहारों की एक पूरी लिस्ट, जिसको देखकर आप पूरे महीने की प्लानिंग आसानी से कर सकते हैं।

दिसंबर में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहार ( December 2024 Vrat Tyohar List)
- 6 दिसंबर: विवाह पंचमी,
- 7 दिसंबर: चम्पा षष्ठी
- 8 दिसंबर: भानु सप्तमी
- 11 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी
- 12 दिसंबर: मत्स्य द्वादशी,
- 14 दिसंबर: दत्तात्रेय जयंती
- 15 दिसंबर: अन्नपूर्णा जयंती
- 25 दिसंबर: क्रिसमस
- 26 दिसंबर: सफला एकादशी
खास बातें
- सफला एकादशी (26 दिसंबर): यह एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से समस्त पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- क्रिसमस (25 दिसंबर): यह ईसाई धर्म का प्रमुख पर्व है, जो प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन चर्च में प्रार्थना सभाएं आयोजित होती हैं और लोग एक-दूसरे को उपहार देते हैं।
- भानु सप्तमी (8 दिसंबर): भानु सप्तमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे सूर्य भगवान की उपासना और आराधना के लिए मनाया जाता है। यह पर्व हर माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को आता है और विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो अपने जीवन में सूर्य के प्रभाव को सकारात्मक बनाने के लिए उनकी पूजा करते हैं।भानु सप्तमी को सूर्य सप्तमी या सूर्य जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इसे सूर्य भगवान के जन्म दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिन स्वास्थ्य, समृद्धि और ऊर्जा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications