घर में मौजूद ये तीन चीजें हैं बड़े काम की, जो खोलती हैं तरक्की के दरवाजे

नई दिल्ली। कभी-कभी जीवन में आने वाली बड़ी-बड़ी समस्याओं का हल घर में ही मौजूद होता है लेकिन हमें जानकारी नहीं होने के कारण हम उनका उपयोग नहीं कर पाते हैं और इधर-उधर भटकते रहते हैं। हमारे घर में ऐसी कई चीजें होती हैं जिनके टोटके करके हम धन की कर्मी, बीमारियों, असफलता आदि को दूर कर सकते हैं। आइये जानते हैं वे कौन-सी चीजें हैं जो आपके घर में हैं और आप उनके जरिए सुखी और स्वस्थ रह सकते हैं।

फिटकरी: फिटकरी लगभग प्रत्येक घर में होती हैं। प्राचीन समय में इसका उपयोग पानी की अशुद्धियां दूर करने के लिए किया जाता था। आजकल घरों में वाटर प्यूरीफायर लग गए हैं, लेकिन फिर भी कई घरों में पीने के पानी में फिटकरी घुमाई जाती हैं। क्या आप जानते हैं फिटकरी के और भी कई उपयोग हैं।

असरकारी टोटके

असरकारी टोटके

  • यदि बच्चा बार-बार बीमार हो रहा है, वह कुछ खा नहीं रहा है तो फिटकरी का एक छोटा सा टुकड़ा उसके सिर से पैर तक क्लाकवॉइज सात बार घुमाएं। इससे बच्चे पर लगी नजर उतर जाएगी। कई लोगों को यह तरीका दकियानुसी लग सकता है लेकिन यह वाकई असर करता है।
  • घर के दक्षिण-पश्चिमी कोने में कृष्णपक्ष की चतुर्दशी के दिन फिटकरी का एक टुकड़ा कपूर के साथ जलाने से आर्थिक कार्यों में आ रही रूकावटें समाप्त होती हैं और धन का संग्रह होने लगता है।
  • लौंग

    लौंग

    लौंग हमारे घर में मसालों का प्रमुख हिस्सा है। लौंग का उपयोग जितना सेहत के लिए किया जाता है, उतना ही यह घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के काम भी आती है। जिस घर में नकारात्मक ऊर्जा होती है वहां रहने वाले किसी भी तरह सुखी नहीं रह पाते। वे मानसिक परेशानियों से घिरे रहते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बार-बार उस घर में रहने वालों को होती है। इस तरह की समस्याएं दूर करने के लिए लौंग के कुछ सटीक उपाय आजमाए जा सकते हैं।

    लौंग की कलियां

    लौंग की कलियां

    • रात के समय कुछ लौंग की कलियां एक गिलास पानी में डालकर रख दें। सुबह घर को साफ-सुथरा करने के बाद लौंग का यह पानी पूरे घर में छिड़कें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे रोग दूर होते हैं और मानसिक परेशानियों से निजात मिलती है।
    • घर का कोई सदस्य लगातार बीमार चल रहा हो तो उसके तकिए के नीचे सात साबुत लौंग रखें। सुबह वे लौंग निकालकर चुपचाप किसी चौराहे पर फेंक आएं। आते समय पीछे मुड़कर न देखें। यह प्रयोग लगातार सात दिन तक करें। लंबे समय से बीमार रोगी भी ठीक हो जाता है।

    Read Also: ग्रहों को खुश कर सकती हैं अलग-अलग खुशबुओं की धूपबत्ती

    हल्दी

    हल्दी

    हल्दी हमारे घर में पूजा-पाठ और मसालों में उपयोग होती है। इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों से तो सभी परिचित हैं लेकिन हल्दी ज्योतिषीय उपाय में भी बड़े काम की है।

    • जिन विवाह योग्य युवक-युवतियों के रिश्ते की बात कहीं बन नहीं पा रही है तो वे खड़ी हल्दी की एक गांठ लेकर उसे गुरुवार के दिन पीले कपड़े में बांधकर अपनी दाहिनी भुजा में बांधे। इससे उनके विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी।
    • बृहस्पति ग्रह जीवन में मान-सम्मान, प्रगति, तरक्की प्रदान करने वाला ग्रह है। इसकी शुभता होना बहुत जरूरी है। यदि खूब मेहनत करने के बाद भी आपको कहीं तरक्की नहीं मिल पा रही है तो गुरुवार के दिन हल्दी को गंगाजल में घोलकर उससे एक लाल कपड़े पर श्रीं श्रीं श्रीं लिखे। इस कपड़े को अपने घर के लॉकर में रखें। इससे न केवल आर्थिक संकट दूर होंगे बल्कि नौकरी और बिजनेस में तरक्की भी मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+