मशहूर कॉमिक 'टिनटिन' अब हिन्दी में
बेंगलुरू।
अपने पसंदीदा कार्टून टिनटिन को आप भले ही अपनी भाषा में नहीं पढ़ पाए हों, लेकिन आपके बच्चे जरूर पढ़ेंगे। जी हां 80 साल पुराने कार्टून टिनटिन की कॉमिक्स अब हिन्दी में प्रकाशित होंगी। बेल्जियम में टिनटिन सीरीज का हिन्दी अनुवाद शुरू हो चुका है। यही नहीं आठ किताबों का अनुवाद भी पूरा हो चुका है। id="toptextpromo">बल्जियम
दूतावास से प्राप्त जानकारी के मुताबिक टिनटिन सीरीज की कॉमिक 'ग्रेट स्नेक्स' को हिन्दी में 'बाल की खाल' नाम से प्रकाशित किया गया है। वहीं डिटेक्टिव थॉमसन एंड थॉमसन को संतू और बंतू के नाम से, स्नोवी डॉग को नटखट के नाम से और बिलियंस ऑफ बिलियास ब्लू ब्लिस्टरिंग बरनेकल्स को करोड़ कसमसाते काले कछुवे के नाम से प्रकाशित किया गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पुस्तकें
भारत के बाजारों में जल्द आ जाएंगी। हिन्दी में कॉमिक्स की कीमत 195 रुपए रखी गई है।











Click it and Unblock the Notifications