रंगमंच पर उतरी केएल सहगल की दास्तान


Kundan Lal Sehgalगांधी के जीवन से जुड़े कुछ अनछुए पहलुओं को नाटक का विषय बनाया गया तो वह जबरदस्त सफल रहा. अब हिन्दीं फिल्मों में लंबे समय से चरित्र अभिनेता के बतौर पहचाने जाने वाले कॉलमिस्ट और नाटककार टॉम आल्टर ने हिन्दी सिनेमा के लीजेंड्री सिंगर कुंदनलाल सहगल का जीवन रंगमंच पर उतारा है.

आल्टर का मानना है कि इस नाटक के बहाने हम उस महान गायक की प्रासंगिकता को एक बार फिर अपने समय में पहचान सकते हैं. क्योंकि आमतौर पर लोग सहगल को मजाक से याद करते हैं कि कैसे वे नाक से गाना गाया करते थे. उनका कहना हैः इस नाटक के जरिए मैं सहगल साहब के बहुत करीब पहुँच गया और तब यह जाना कि वह इंसान इस मजाक से बहुत ऊपर था.

इस नाटक में दिखाया गया है कि कैसे सहगल ने किसी बड़े समारोह में सिर्फ इसलिए गाने से मना कर दिया था क्योंकि उस दिन उन्हें अपने ड्राइवर की बेटी की शादी में गाने के लिए जाना था. एक बार किसी की मदद के लिए उन्होंने बाजार गाना गाकर चंदा इकट्ठा किया था. टॉम ऑल्टर के इस नाटक 'केएल सहगल'का मंचन बीते दिनों देहरादून में हुआ था.

टॉम ऑल्टर के इस नाटक में सहगल की भूमिका निभाई उदय चंद्रा ने निभाई है. उन्होंने उनके जीवन के कई रंग प्रस्तुत किए हैं. नाटक में दिखाया गया है कि कैसे जम्मू के राजा के तहसीलदार के घर में पैदा होने के कारण वे गायक बनें यह सभी को नापसंद था. इसके बाद उन्होने कानपुर में चमड़े के कारोबार से अपने जीवन की शुरुआत की. वहां भी उनके रहते संगीत की महफिल जमती थी. इसके बाद उन्होंने रैमिंग्टन कंपनी में बतौर सेल्समैन भी काम किया.

अफसोस की बात तो यह थी कि इस महान गायक को वक्त ने बहुत थोड़ा मौका दिया. उनका महज 43 साल की उम्र में निधन हो गया. अपने समय में सुपरस्टार कहलाने के बावजूद सहगल पर कभी भी इसका नशा नहीं चढ़ा.

बहरहाल अपनी प्रस्तुति से संतुष्ट टॉम ऑल्टर का अगला प्रोजेक्ट गाँधी हैं. उन्होंने कहाः मैं गाँधीजी के जीवन के अंतिम 5-6 महीनों पर नाटक करना चाहता हूँ.मैं गाँधी नहीं बनना चाहता लेकिन कितनी मुश्किलों से आजादी मिली और गाँधी उसे देखने केवल छह महीने के लिए ही जिंदा रहे. उस दौर की कशमकश को मंच पर लाना चाहता हूं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+