क्रिसमस के मौके पर अपनों को दीजिए प्‍यारे-प्‍यारे गिफ्ट

Gift
क्रिसमस का त्‍योहार आने में बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ज़ाहिर सी बात है कि आपने इन खुशी के लम्‍हों को भरपूर जीने की पूरी तैयारियां भी कर ली होगीं। इस दिन पर गिफ्ट्स देने और लेने का खूब चलन होता है और हो भी क्‍यों न, एक खूबसूरत सा गिफ्ट किसी भी रिश्‍ते को और मजबूत बना देता है। तो क्‍या आप इस क्रिसमस में अपने दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों को कुछ स्‍पेश्‍ाल देने की सोंच रहे हैं? अगर हां, तो हम आपको बताएगें की इस क्रिसमस आप अपने किसी खास का दिल कैसे जीत सकते हैं। आइऐ जानते हैं इस बार के गिफ्ट्स का बाजार-ए-हाल :

क्रिसमस ट्री : इस मौके पर क्रिसमस ट्री की बात न हो, तो त्योहार अधूरा-सा लगेगा। गिफ्ट में अपने किसी खास को एक खूबसूरत सा क्रिसमस ट्री दें। इन दिनों बाजार में रेडीमेड क्रिसमस ट्री की खूब मांग है अगर आप इसको खरीदने जा रहे हैं, तो डेकोरेटेड ट्री 50 रुपये से 2,000 रुपये तक मिल जाएंगे। वहीं, स्नो फैंसी 150 रुपये से लेकर 350 रुपये तक में उपलब्ध है। रिबन लगी बड़ी बेल सजावट के साथ 750 रुपये में मिल रही है

खुशबूदार कैंडल्स : जगमगाती मोमबत्तियों की रोशनी किसी भी मौके को खूबसूरत बना सकती है। इसलिए रंग-बिरंगी मोमबत्‍तियॉ देना बहुत ही अच्‍छा ऑप्‍शन रहेगा। आज कल तो परफ्यूम्ड कैंडल्स की बेशुमार वैरायटी मार्केट में आ गई है इसलिए इसके साथ आप कैंडल होल्डर्स भी गिफ्ट में दे सकते हैं। खास क्रिसमस के लिए कैंडल्स में फ्लोटिंग कैंडल, डबल मोल्ड कैंडल, जेल कैंडल, डिप कैंडल, चंक्स कैंडल, फूलों की खुशबू वाली कैंडल्स, वनीला, स्ट्रॉबेरी या चॉकलेट के फ्लेवर वाली कैंडल्स वगैरह काफी डिमांड में हैं।

चॉकलेट-कुकीज़ : अगर आप किसी छोटे बच्‍चे को चॉकलेट-बिस्कुट आदि देना चाहते हों तो पास की किसी लोकल बेकरी से ही कुकीज बास्‍केट खरीदना ज्‍यादा बेहतर होगा क्‍योंकि बाजार में मिलने वाले विदेशी पैक्‍स की एक्सपायरी डेट्स संदेहास्पद रहती हैं। इसके अलावा आप ब्रिटेनिया, पारले, डाबर जैसी कंपनियों के गिफ्ट हैंपर्स भी ट्राई कर सकते हैं।

होम लिनेन: इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं इसलिए अगर आप उन्‍हें डिजाइनर फ्लॉवर पॉट्स, एंटीक पीस, सेंटेड कैंडल्स, पेंटिंग, बैड शीट, कुशन और पिलो कवर्स जैसी चीजें दे सकते हैं। इनकी एक स्पेशल वैरायटी क्रिसमस के दिनों में लॉन्च हुई है और वह भी आकर्षक दामों में।

जूलरी व एक्सेसरीज : इस दिन अगर आप अपने किसी खास को जूलरी गिफ्त करेगें तो वह इस उपहार को जिंदगी भर नहीं भूलेगा। इन दिनों कई ब्रांडेड जूलरी स्‍टोर ने अपने ग्राहको के लिए नेकलेस, पेंडेंट, बैंग्लस, रिंग्स वगैरह की शानदार वैराइटिया निकाली है। कुछ अलग देना चाहें, तो गिफ्ट सेट बॉक्स दे सकते हैं इसमें घडि़यां, वॉलेट, की चेन, हैंड मिरर जैसी चीजें होती हैं।

कपड़े : किसी प्रिय को कपडे देने का आइडिया कभी भी पुराना नहीं होता पर आप जिस इंसान को यह गिफ्ट देने वाले हैं उसकी पंसद और नापंसद को जरुर ध्‍यान में रखिए। सूट लेंथ, शर्ट-पैन्ट व रिस्ट वॉच ऐसे उपहार हैं, जो अपने सहयोगियों या वर्कर्स को क्रिसमस के मौके पर दिए जा सकते हैं। इन सबके अतिरिक्त अगर आप चाहें तो किसी महिला को मेकअप किट, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और परफ्यूम्स व डिओज के गिफ्ट हैम्पर भी दे सकते हैं।

गैजट : टेक्निकल गिफ्ट्स देना भी बुरा नहीं है। ऐसे में म्यूजिक सिस्टम, आइ पॉड, लैपटॉप एसेसरी, डीवीडी, टीवी या फिर डिजिटल कैमरा जैसे आइटम्स के अलावा एचपी के लैपटॉप्स, नोटबुक्स वगैरह को भी भेंट किया जा सकता है। ऐसे में बेडरूम को हाई टेक बनाने वाली चीजें भी ली जा सकती हैं। इन्हें आप कंपनियों के स्टोर्स व स्पेशल गैजट स्टोर्स से ले सकते हैं।

हॉलीडे पेकेज : यह साल में आने वाला अखिरी पर्व है तो क्‍यों न हम इसे मौज मस्‍ती के साथ मनांए। अगर आपके माता पिता बहुत दिनों से किसी कार्य में व्‍यस्‍त हैं और अपने लिए समय नहीं निकाल पा रहें हैं, तो क्‍यों न उन्‍हें एक अच्‍छा सा हॉलीडे पैकेज दें और उनके चेहरे पर मुस्‍कान बिखेरें। और सोने पर सुहागा तो तब होगा जब एक ऐसा डील फिक्‍स करें जिसमें आप भी उन लोगों के साथ जा सकें। इस मौके को जाने ना दें क्‍योंकि इस समय काफी सारी एयर लाइंस कई अच्‍छे ऑफर निकाल रहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+