Chhath 2023 : 'तन-मन को शुद्ध और स्वस्थ रखता है छठ', जानिए आस्था के महापर्व के आश्चर्यजनक वैज्ञानिक लाभ
Scientific Benefits Of Chhath Puja: बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में इस वक्त 'छठ' की छटा देखने को मिल रही है। आज इस पर्व का दूसरा दिन है जिसे की 'खरना' कहा जाता है। इस दिन लोग सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक व्रत रखते हैं और सूर्यास्त के बाद गुड़, चावल की खीर और गेंहू के आटे की रोटी खाकर व्रत तोड़ते हैं और इसी प्रसाद को ग्रहण करने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ होता है जो कि उषा काल में सूर्य को अर्ध्य देने के बाद ही समाप्त होता है।

आस्था, त्याग और प्रेम का ये पर्व का केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है बल्कि ये वैज्ञानिक महत्व भी रखता है। ये उपवास इंसान को प्रकृति के निकट लेकर जाता है और उसका महत्व समझाता है। इस व्रत में इस्तेमाल होने वाली हर एक चीज नेचुरल है जो कि इंसान के तन-मन को शुद्द, शांत और स्वस्थ रखती है।
स्वच्छता का महत्व बताता है ये छठ
इस व्रत में साफ-सफाई का बेहद ख्याल रखा जाता है। इस दौरान लोग ना केवल खुद को स्वच्छ रखते हैं बल्कि इस दौरान घाटों की भी सफाई होती है जो कि काफी जरूरी है। इस पर्व की वजह से इंसान अपने आस-पास के स्थान, पानी, जलाशयों, तालाबों या नदियों की सफाई करता है।
वृहद पैमाने पर मनाया जाता है कार्तिक मास का छठ
यही नहीं ये अकेली ऐसी पूजा है जिसमें डूबते और उगते दोनों सूरज की पूजा की जाती है। दरअसल हमारे देश में छठ दो बार मनाया जाता है। पहला 'चैत्र मास का छठ' और दूसरा 'कार्तिक मास का छठ'। अगर आप गौर फरमाएंगे तो कार्तिक और चैत्र दोनों में ही मौसम में काफी बदलाव होता है।
चर्म रोग से बचाता है छठ, हड्डियों को भी मजबूत करता है
चैत्र में जहां सर्दी खत्म होकर गर्मी की शुरुआत होती है वहीं दूसरी कार्तिक मास में गर्मी खत्म होकर सर्दी की शुरुआत होती है। मौसम परिवर्तन के दौरान इंसान सर्दी, जुकाम जैसी बीमारियों का शिकार होता है ऐसे में सूर्य की किरणें इंसान की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती हैं। सूरज की किरणों में 'विटामिन डी' पाया जाता है, जो कि इंसान की हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। यहीं नहीं इंसान के अंदर रंगों के परिवर्तन की वजह से त्वचा के कई भयंकर रोग भी हो जाते हैं लेकिन सूरज की किरणें त्वचा संबंधित रोगों के इलाज में मदद करती है।
कार्तिक महीने में प्रजनन शक्ति बढ़ती है
छठ पूजा मुख्य रूप से संतान के लिए की जाती है। कार्तिक महीने में प्रजनन शक्ति बढ़ती है, इसलिए भी ये व्रत लाभकारी है। षष्ठी तिथि पर विशेष खगोलीय परिवर्तन होता है जब सूर्य को जल में खड़े होकर अर्ध्य दिया जाता है तो सूर्य की परा बैगनी किरणों का दुष्प्रभाव बॉडी पर नहीं पड़ता है।
प्रसाद में होता है शुद्द चीजों का प्रयोग
प्रसाद बनाने के लिए मिट्टी का चूल्हे और आम की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है, यही नहीं इस व्रत में लौकी और भात का सेवन होता है, उपवास करने वालों को ज्यादा हैवी खाना नहीं खाना चाहिए इसलिए ये प्रसाद सेहत के लिए अच्छा रहता है। जो भी प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है उसमें कैल्शियम की भारी मात्रा होती है तो वहीं अदरक और गुड़ खाकर उपवास खत्म किया जाता है क्योंकि निर्जला व्रत रखने के बाद शरीर काफी कमजोर हो जाता है, ऐसे में अदरक और गुड़ बॉडी को ऊर्जा और ग्लूकोज देते हैं।
मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखता है छठ का पर्व
केवल शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि ये व्रत मानसिक रूप से भी इंसान को मजबूत करता है। चार दिन तक इंसान एक संयमित, नियमबद्ध और शांत जीवन जीता है इसलिए ये पर्व केवल धार्मिक रूप से ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृषटिकोण से भी काफी खास है।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications