Chhath Puja 2023 samagri: यहां देखें छठ पूजा की सामग्री की पूरी लिस्ट
Chhath Puja Samagri: छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर से होने जा रही है। आस्था के इस लोकपर्व की काफी महत्ता है। ये बहुत कठिन व्रतों में से एक है। चार दिन चलने वाले इस पर्व के लिए प्रशासन ने भी काफी व्यवस्था कर रखी है। घाटों पर सफाई की गई है। गौरतलब है कि सूर्येदव और छठी मईया की पूजा वाला ये व्रत मुख्य रूप से यूपी, बिहार, झारखंड और एमपी में मनाया जाता है।

इस व्रत के लिए कुछ खास सामग्री होती है जो कि निम्नलिखित है, अगर आप भी उपवास रख रही हैं तो इन चीजों को जरूर अपनी पूजा में शामिल करें।
पूजा सामग्री
- बांस की टोकरी या सूप,
- दूध,
- ठेकुआ,
- जल,
- पत्ते लगे गन्ने,
- पानी वाला नारियल,
- चावल, सिंदूर,
- दीपक,
- धूप,
- अदरक का हरा पौधा,
- हल्दी,
- मूली,
- नीबू,
- शरीफा,
- केला,
- नाशपाती,
- शकरकंदी,
- सुथनी,
- अगरबत्ती,
- धूप बत्ती,
- कपूर,
- मिठाई,
- गुड़,
- चावल का आटा,
- गेहूंपान,
- सुपारी,
- शहद,
- कुमकुम, चंदन।
कठिन व्रत है 'छठ'
'छठ' पूजा बहुत ज्यादा कठिन है। चार दिनों तक चलने वाला ये उपवास इंसान को संयमित रहने का पाठ पढ़ाता है। ये व्रत धन, मान-सम्मान, सुख-समृद्धि, उत्तम संतान की प्राप्ति के लिए रखा जाता है।
छठ माता की आरती
- जय छठी मईया ऊ जे केरवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।
- मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥जय॥
- ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
- ऊ जे नारियर जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए॥जय॥
- मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
- ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय॥जय॥
- अमरुदवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।
- मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥जय॥
- ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
- शरीफवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए॥जय॥
- मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
- ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय॥जय॥
- ऊ जे सेववा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।
- मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥जय॥
- ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
- सभे फलवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए॥जय॥
- मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
- ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय॥जय॥
डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications