Chhath Puja: देश से लेकर विदेश तक में आज छठ पूजा की धूम, पटना से लेकर अमेरिका के न्यूयॉर्क तक सजे घाट

Chhath Puja 2023: आस्था का महापर्व छठ का आज 20 नवंबर 2023 को आखिरी दिन है। 17 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू हुआ ये पर्व देश-विदेश में मनाया जा रहा है। आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ये पर्व संपन्न हुआ। भारत के नई दिल्ली, पटना से लेकर अमेरिका के न्यूजर्सी तक घाट सजकर तैयार हैं और पूरी श्रद्धा के साथ छठ मनाई जा रही है।

छठ के पर्व का आज चौथा और आखिरी दिन है। भगवान सूर्य को आज सुबह अर्घ्य देकर इस महापर्व का समापन किया गया। आज के दिन के अर्घ्य को ऊषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। छठ पूजा कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन मनाई जाती है।

Chhath Puja 2023

बिहार के पटना में गंगा नदी के किनारे दीघा घाट से लेकर तमाम घाटों पर छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया है। उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के प्रमुख घाटों पर व्रती ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर घाट पर पूजा-अर्चना की।

विदेशों में छठ की बात करें तो संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूजर्सी और न्यूयॉर्क से भारतीय मूल के सैकड़ों लोग छठ का शुभ त्योहार मनाने के लिए के घाटों पर एकत्र हुए है।

भारतीय मूल के लोगों ने खासकर पापायनी पार्क, एडिसन, न्यूजर्सी में छठ पूजा मनाने के लिए घाटों पर आएं। पार्क में फूलों की सजावट देखी गई, जहां भारतीय पोशाक में सजी महिलाओं ने पारंपरिक अनुष्ठान कर पूजा संपन्न की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+