Chhath Puja 2023 Do-Donts: छठ पूजा में भूलकर भी ना करें ये काम वरना छठी मैया हो जाएंगी नाराज
Chhath Puja 2023 (क्या करें और क्या ना करें): लोकआस्था का पर्व छठ आज से प्रारंभ हो गया है। चार दिवसीय इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। प्रेम, त्याग और समर्पण का ये व्रत बेहद ही कठिन होता है क्योंकि इसमें व्रती लोग 36 घंटे का निर्जला व्रत जो रखते हैं। इस व्रत में कुछ बातों का खास ख्याल रखना होता वरना व्रत का फल नहीं मिलता है और छठी मैया नाराज भी हो सकती हैं।

आइए विस्तार से जानते हैं कि व्रत के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
- जो व्यक्ति ये उपवास कर रहा है उसके रहने, सोने और खाने की जगह बहुत साफ सुथरी होनी चाहिए।
- ये उपवास चार दिन चलता है इसलिए केवल उपवास करने वाले व्यक्ति को ही नहीं बल्कि उसके परिवार को भी साफ-सफाई का ख्याल रखना चाहिए।
- इस दौरान घर में मांसाहारी भोजन, मदिरा पान और प्याज-लहसुन का सेवन नहीं होना चाहिए।
- घर में वातावरण शांत होना चाहिए , किसी की निंदा ना करें और ना ही आपस में झगड़ा करें।
- उपवास का भोजन मिट्टी के चूल्हे पर बनाना चाहिए ।
- भोजन बनाने के लिए आम की लकड़ियों का प्रयोग करना चाहिए।
- व्रत का प्रसाद जहां बन रहा हो, वहां किसी को चप्पल पहनकर नहीं जाना चाहिए, बच्चों को भी वहां जाने से रोकना चाहिए।
- व्रत करने वाले व्यक्ति को चार दिनों तक फर्श पर सोना चाहिए।
- ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
- सूर्य को अर्ध्य देने के लिए शीशे या स्टील के बर्तन का प्रयोग नहीं करना चाहिए बल्कि पीतल या तांबे के लोटे का प्रयोग करना चाहिए।
- पूजा के दौरान सिंदूर, कुमकुम, आलता, मेहंदी, पीतल का सूप, शक्करंकदी का इस्तेमाल करें।
- पूजा करते वक्त काला,सफेद रंग का कपड़ा ना पहनें बल्कि लाल-पीला, हरे रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करें।
- छठी मैया की पूजा पूरे मन और श्रद्धा से करनी चाहिए तभी ये व्रत फलदायी होता है।
- ये व्रत उत्साह और संयम दोनों सिखाता है,कोशि्श करे कि इस पूजा में पूरा परिवार खुशी-खुशी शामिल हो, जहां इन नियमों से पूजा होती है, उस घर में सुख-शांति औैर खुशियों का वास होता है और वहां पर छठी मैया की कृपा अक्सर बरसती रहती है।
डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications