Chhath Puja 2022 Dos and Don'ts: छठ पूजा के दौरान क्या करें और क्या ना करें?
छठ पूजा पर क्या करें क्या ना करें : लोक आस्था के पर्व 'छठ' का प्रारंभ आज से हो गया है। ये त्योहार चार दिनों का होता है। आज छठ की शुरुआत 'नहाए-खाए' से हुई है, इस पर्व में स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा जाता है। ये भारत में अकेली ऐसी पूजा है जिसमें डूबते हुए और उगते हुए ,दोनों सूरज की पूजा होती है। ये व्रत धन, मान-सम्मान, सुख-समृद्धि, उत्तम संतान की प्राप्ति और बच्चों की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। आपको बता दें कि सूर्य षष्ठी व्रत होने के कारण इसे 'छठ' कहा जाता है। इस लंबी और कठिन पूजा के लिए बहुत सारी बातों का ध्यान बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि जरा सी भूल इस कठिन व्रत को खंडित कर देती है।
Recommended Video
Chhath Puja 2022: जानें छठ पूजा के दौरान क्या करें और क्या ना करें | वनइंडिया हिंदी *Religion

आइए जानते हैं कि छठ पूजा के दौरान किन-किन बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है......
- इस पूजा में सफाई का विशेष महत्व है इसलिए व्रत रखने वाले व्यक्ति के रहने, खाने, सोने और प्रसाद बनाने की जगह बहुत साफ-सुथरी होनी चाहिए।
- ये पूजा चार दिन चलती है और इस दौरान व्रत रखने वाले इंसान को मांसाहारी भोजन, मदिरा पान और प्याज-लहसुन से दूर रहना चाहिए और तो और जिस घर में ये पूजा हो रही है, वहां के लोग और व्रती के परिवार के लोगों को भी पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन, मदिरा पान और प्याज-लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
- प्रसाद और उपवास का भोजन मिट्टी के चूल्हे पर बनाना चाहिए और आम की लकड़ियों का प्रयोग करना चाहिए।
- व्रत के प्रसाद को बच्चों की पहुंच से थोड़ा दूर रखें क्योंकि अक्सर बच्चे प्रसाद को बिना हाथ धोए ही छू लेते हैं।
- व्रत करने वाले व्यक्ति को चार दिनों तक फर्श पर सोना चाहिए।
- व्रत करने वाले व्यक्ति को किसी से झगड़ा नहीं करना चाहिए और ना ही क्रोध करना चाहिए।
- व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
- इस पूजा में सूर्य को अर्ध्य देना बहुत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए अर्ध्य देने के लिए शीशे या स्टील के बर्तन का प्रयोग नहीं करना चाहिए बल्कि तांबे या पीतल के लोटे का प्रयोग करना चाहिए।
- पूजा के दौरान सिंदूर, कुमकुम, आलता, मेहंदी, पीतल का सूप, शक्करंकदी का इस्तेमाल करें।
- पूजा करते वक्त काला,सफेद रंग का कपड़ा ना पहनें।

इन मंत्रों से करें छठ की पूजा
- ऊँ ऐही सूर्यदेव सहस्त्रांशो तेजो राशि जगत्पते।
- अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणार्ध्य दिवाकर:।।
- ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ आदित्याय नम:, ऊँ नमो भास्कराय नम:। अर्घ्य समर्पयामि।।

भगवान सूर्यदेव की आरती पूजा के बाद जरूर करें
- ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
- जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।
- धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
- सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।
- अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
- ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।
- फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
- संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।
- गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
- देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।
- स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।।।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

- तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरम्पार।।
- प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते। बल, बुद्धि और ज्ञान।।।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
- भूचर जलचर खेचर, सबके हों प्राण तुम्हीं। सब जीवों के प्राण तुम्हीं।।
- वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने। तुम ही सर्वशक्तिमान।।।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
- पूजन करतीं दिशाएं, पूजे दश दिक्पाल। तुम भुवनों के प्रतिपाल।।
- ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी। शुभकारी अंशुमान।।।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।
- ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
- जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।स्वरूपा।।
- धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।
More From
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?












Click it and Unblock the Notifications