Shani Dev-Hnauman Stuti : शनिवार को जरूर करें इनका जाप, दूर हो जाएगी तंगी, घर आएगी खुशहाली
Shani Dev-Hnauman Stuti in Hindi: शनिवार का दिन बेहद पावन होता है, वैसे तो ये दिन शनिदेव का है लेकिन अगर इस दिन हनुमान जी की भी पूजा साथ की जाए तो इंसान के सारे कष्टों का अंत होता है। वैसे भी शनिदेव और हनुमान जी दोनों ही एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।

ऐसे मे शनिवार के दिन इन दोनों की पूजा विशेष स्तुति के साथ करने से इंसान की हर इच्छा तो पूरी होती है और उसके सारे कष्टों को अंत भी हो जाता है है। जिन लोगों की साढ़े साती चल रही है उन्हें तो विशेष रूप से ये स्तुति करनी चाहिए, ऐसा करने से उसके दुख दूर हो जाते हैं।
शनि स्तुति ( Shani Stuti)
- नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठ निभाय च।
- नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम:।।
- नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च।
- नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते।।
- नम: पुष्कलगात्राय स्थूलरोम्णेऽथ वै नम:।
- नमो दीर्घाय शुष्काय कालदंष्ट्र नमोऽस्तु ते।।
- नमस्ते कोटराक्षाय दुर्नरीक्ष्याय वै नम:।
- नमो घोराय रौद्राय भीषणाय कपालिने।।
- नमस्ते सर्वभक्षाय बलीमुख नमोऽस्तु ते।
- सूर्यपुत्र नमस्तेऽस्तु भास्करेऽभयदाय च।।
- अधोदृष्टे: नमस्तेऽस्तु संवर्तक नमोऽस्तु ते।
- नमो मन्दगते तुभ्यं निस्त्रिंशाय नमोऽस्तुते।।
- तपसा दग्ध-देहाय नित्यं योगरताय च।
- नमो नित्यं क्षुधार्ताय अतृप्ताय च वै नम:।।
- ज्ञानचक्षुर्नमस्तेऽस्तु कश्यपात्मज-सूनवे।
- तुष्टो ददासि वै राज्यं रुष्टो हरसि तत्क्षणात्।।
- देवासुरमनुष्याश्च सिद्ध-विद्याधरोरगा:।
- त्वया विलोकिता: सर्वे नाशं यान्ति समूलत:।।
- प्रसाद कुरु मे सौरे वारदो भव भास्करे।
- एवं स्तुतस्तदा सौरिर्ग्रहराजो महाबल:।।
- शनि देव की जय...शनि देव की जय...शनि देव की जय।
हनुमान स्तुति ( Hanuman Stuti)
- हनुमानजी स्तुति,
- जय बजरंगी जय हनुमाना,
- रुद्र रूप जय जय बलवाना,
- पवनसुत जय राम दुलारे,
- संकट मोचन सिय मातु के प्यारे ॥
- जय वज्रकाय जय राम केरू दासा,
- हृदय करतु सियाराम निवासा,
- न जानहु नाथ तोहे कस गोहराई,
- राम भक्त तोहे राम दुहाई ॥
- विनती सुनहु लाज रखहु हमारी,
- काज कौन जो तुम पर भारी,
- अष्टसिद्धि नवनिधि केरू भूपा,
- बखानहु कस विशाल अति रूपा ॥
- धर्म रक्षक जय भक्त हितकारी,
- सुन लीजे अब अरज हमारी,
- भूत प्रेत हरहु नाथ बाधा,
- सन्तापहि अब लाघहु साधा ॥
- मान मोर अब हाथ तुम्हारे,
- करहु कृपा अंजनी के प्यारे,
- बन्दतु सौरभ दास सुनहु पुकारी,
- मंगल करहु हे मंगलकारी ॥
डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications